{"_id":"623367ae47962652de388631","slug":"grand-color-procession-will-be-held-in-nagina-today-bijnor-news-mrt5808962117","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगीना में आज निकलेगा भव्य रंग जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगीना में आज निकलेगा भव्य रंग जुलूस
विज्ञापन
नगीना में आज निकलेगा भव्य रंग जुलूस
नगीना। आज निकलने वाले होली रंग गुलाल के जुलूस में भव्य झांकी व ऊंट आकर्षण का केंद्र होगा। जुलूस को भव्य एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन प्रभात चंद्र गुप्ता के आवास पर बुधवार की रात्रि हुई होली रंग गुलाल जुलूस समिति की बैठक में जुलूस को भव्य तरीके से निकालने के लिए अंतिम रणनीति बनाई गई।
बैठक में समिति के सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। समिति के सभी सदस्यों को पगड़ी उपलब्ध कराई गई ताकि जुलूस में कार्यकर्ता की पहचान अलग से हो सके। समिति के अध्यक्ष व भाजपा नेता प्रमोद चौहान ने बताया कि गुलाल (सूखे रंग) का जुलूस दुल्हैंडी के दिन आज प्रात: 7.30 बजे पूरे रीति रिवाजों व हर्षोल्लास के साथ देवता मंदिर, पहाड़ी दरवाजे से प्रारंभ होगा तथा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए रेलवे स्टेशन तिराहे पर जाकर संपन्न होगा।
उन्होंने बताया कि जुलूस के दौरान करीब एक दर्जन स्थानों पर फूलों की वर्षा से जुलूस के स्वागत की व्यवस्था भी की गई है। इस मौके पर भाजपा नेता प्रमोद चौहान, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सौरभ मित्तल, दीपक अरोड़ा, विनय अग्रवाल, रोहित कुमार रवि, हर्ष गोयल, पंडित सचिन शर्मा, सभासद गोपाल शर्मा, मास्टर अशोक अग्रवाल, नामित सभासद संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।