{"_id":"5f66468d8ebc3eee071278eb","slug":"gram-panchayat-secretary-accused-of-indecency-nazibabad-news-mrt502146292","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत सचिव पर अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत सचिव पर अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सचिव पर अभद्रता का आरोप
नजीबाबाद। ग्राम पंचायत मौअज्जमपुर सादात के प्रधान ने ग्राम पंचायत सचिव पर अभद्रता करने तथा विकास कार्य में बाधा डालने की शिकायत बीडीओ से की है।
ग्राम पंचायत मौअज्जमपुर सादात के प्रधान हरीश चंद्र व ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय को शिकायती पत्र सौंपा है। ग्राम प्रधान का आरोप है कि ग्राम पंचायत सचिव सहदेव सारथी द्वारा विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न कर अपने चहेते ठेकेदारों से विकास कार्य कराने का दबाव बनाया जाता है। आरोप है कि 10 सितंबर को गांव के प्रधानमंत्री आवास योजना में चयनित आवासों की जांच के लिए टीम पहुंची। ग्राम पंचायत सचिव ने उसे बुलाकर टीम के सामने उससे अभद्रता की। ग्राम प्रधान हरीश चंद्र, प्रमोद, सूरज सिंह, पवन, तिलकराम, जयप्रकाश, पवन कुमार आदि का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने सचिव पर प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में जानकारी न देने का आरोप लगाया।
ग्राम पंचायत सचिव सहदेव सारथी ने प्रधान द्वारा लगाए आरोप को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि विकास कार्य ग्राम प्रधान की निगरानी में ही कराए जाते हैं। पंचायत सचिव ने ग्राम प्रधान पर लेखपाल तथा विकास खंड के अन्य लोगों से अभद्रता करने का आरोप लगाया।