फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gram Panchayat 1123, 7530 candidates fielded

प्रधान चुनाव लडने वाले दावेदार की तस्वीर साफ

Tue, 13 Apr 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat 1123, 7530 candidates fielded
बिजनौर। जिले की ग्राम पंचायतों में चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की तस्वीर साफ हो गई है। 1123 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए अब 7530 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सबसे ज्यादा प्रत्याशी कोतवाली ब्लॉक में हैं और सबसे कम दावेदार हल्दौर ब्लॉक में हैं।
विज्ञापन

जिले में प्रधानी का चुनाव लड़ने के लिए सबसे अधिक मारामारी रही। कुल 8809 दावेदारों ने प्रधान पद के लिए नामांकन कराया था, इनमें से अब 7530 प्रत्याशी ही मैदान में रह गए हैं। मोहम्मदपुर देवमल की 104 ब्लॉक में 582, हल्दौर ब्लॉक की 87 ग्राम पंचायत में 472, किरतपुर ब्लॉक की 74 ग्राम पंचायत में 487, नजीबाबाद ब्लॉक ब्लाक की 131 पंचायत में 822, कोतवाली ब्लॉक की 149 पंचायत में 1194, धामपुर ब्लाक की 97 पंचायत में 658, अफजलगढ़ ब्लॉक की 78 पंचायत में 618, स्योहारा ब्लॉक की 85 पंचायत में 597 दावेदार हैं। नहटौर ब्लॉक की 96 पंचायत में 587, नूरपुर ब्लॉक की 112 पंचायत में 880 तथा जलीलपुर ब्लॉक की 110 पंचायत में 776 दावेदार चुनाव मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत वार्ड में 5493 दावेदार मैदान में
जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1393 वार्ड है। मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक के 126 वार्ड में 505, हल्दौर ब्लॉक के 106 वार्ड में 392, किरतपुर ब्लॉक के 88 वार्ड में 322, नजीबाबाद ब्लॉक के 176 वार्ड में 601, कोतवाली ब्लॉक के 187 वार्ड में 754, धामपुर ब्लॉक के 124 वार्ड में 379, अफजलगढ़ ब्लॉक के 119 वार्ड में 416, स्योहारा ब्लॉक के 93 वार्ड में 355, नहटौर ब्लॉक के 100 वार्ड में 419, नूरपुर ब्लॉक के 144 वार्ड में 470 तथा जलीलपुर ब्लॉक के 130 वार्ड में 454 दावेदार अंतिम रूप से मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षित चुनाव कर्मचारियों का प्रशिक्षण आज
सीडीओ के.पी. सिंह ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के लिए आरक्षित कर्मचारियों का प्रशिक्षण मंगलवार को है। दफ्तर की गलती से प्रशिक्षण की तिथि 12 बता दी गई थी। विवेक कॉलेज में प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से दो शिफ्ट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed