{"_id":"585975984f1c1b1f64e3a0e6","slug":"grahkon-ne-homeguard-ko-peeta","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन में लगे ग्राहकों ने होमगार्ड को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन में लगे ग्राहकों ने होमगार्ड को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर में एचडीएफ बैंक के बाहर कतार में लगे ग्राहकों ने एक होमगार्ड पर कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए उसे पीट दिया। इसके साथ ही
एटीएम में कैश खत्म होने का हवाला देते हुए एटीएम का शटर गिराने पर ग्राहकों ने बैंक के बाहर स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने किसी तरह समझाकर ग्राहकों को शांत किया।
मंगलवार को इस बैंक के बाहर कतार में लगे ग्राहकों में उस समय अफरातफरी मच गई जब कुछ लोगों ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड पर कैश निकलवाने के लिए कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए उसे पीट दिया। ग्राहकों से घिरते देख होमगार्ड ने किसी तरह अपनी जान बचाई। ग्राहकों के गुस्से और शिकायत को देखते हुए कोतवाल मुनीशचंद शर्मा ने उसे वहां से हटा दिया। इस घटना के साथ ही कैश खत्म होने की बात पर एटीएम बंद होने से गुस्साए ग्राहकों ने बैंक के बाहर स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
कुछ ग्राहकों मदन सिंह, कपिल, नरेश कुमार, रमेश चंद , शौनाथ सिंह ने बैंक अधिकारियों पर जानबूझकर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया। हालांकि शाखा प्रबंधक ने ग्राहकों के आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि वास्तव में कैश खत्म होने के कारण एटीएम को बंद करना पड़ा है। मंगलवार को एटीएम और विड्राल से उनके बैंक के द्वारा तीस लाख की रकम का वितरण हुआ है। आगे कैश मिलेगा तो उसका भी वितरण किया जाएगा।