फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Government working in merchant interest: Ashok Goyal

व्यापारी हित में काम कर रही सरकार : अशोक गोयल

Sat, 11 Jan 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Government working in merchant interest: Ashok Goyal
व्यापारी हित में काम कर रही सरकार : अशोक गोयल
विज्ञापन

बिजनौर। वाणिज्य कर विभाग की ओर से पंजीयन सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें व्यापारियों को पंजीयन के लाभ बताए गए। अधिक से अधिक व्यापारियों से पंजीयन कराने का आह्वान किया गया। व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारी हित में काम कर रही है।

टाउन हॉल में हुए कार्यक्रम में व्यापारियों ने डीएम के सामने पंजीयन सरवर के सही काम न करने, पंजीयन के नाम पर उत्पीड़न किए जाने, ऑनलाइन रिटर्न में आ रही दिक्कतों के बारे में बताया। डीएम रमाकांत पांडेय ने विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया। व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा कि व्यापारियों को सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की समस्या के निस्तारण के लिए बोर्ड का गठन किया है। आर्थिक सहायता के लिए व्यापारी आपदा कोष का भी गठन किया गया है। प्रदेश सरकार व्यापारी हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। विभागीय अफसरों ने पंजीयन के फायदे बताए। इस दौरान सीडीओ केपी सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर कार्यपालक एके सिंह, एनएल सोनी, डिप्टी कमिश्नर संत कुमार जैन, विकास सेठ, राकेश उपाध्याय, विकास अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, शिवकुमार माहेश्वरी, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed