{"_id":"60bd12608ebc3e281d50b13c","slug":"government-will-take-responsibility-of-orphan-children-dhampur-news-mrt5415812127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना में अनाथ बच्चों की बाल सेवा योजना के तहत होगी मदद: विशेष गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना में अनाथ बच्चों की बाल सेवा योजना के तहत होगी मदद: विशेष गुप्ता
विज्ञापन
सरकार लेगी अनाथ बच्चों की जिम्मेदारी
शेरकोट(बिजनौर)। उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता ने कहा कि कोविड-19 महामारी के संक्रमण के कारण माता पिता की मृत्यु हो जाने पर अनाथ बच्चों के भरण पोषण, शिक्षा, चिकित्सा आदि की व्यवस्था के लिए आर्थिक सहायता उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत दी जाएगी। ऐसे बच्चों को चिह्नित करने के लिए शासन द्वारा सर्वे किया जा रहा है।
रविवार को मोहल्ला शेखान में भाजपा कार्यकर्ता रिंकू वर्मा के आवास पर प्रेसवार्ता उन्होंने कहा कि 18 साल की आयु तक के ऐसे सभी बच्चों को इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष तक की आयु के बच्चों के वैध संरक्षक के बैंक खाते में 4000 रुपये प्रति माह की धनराशि देय होगी। बशर्ते औपचारिक शिक्षा के लिए उनका पंजीयन किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कराया गया हो। 11 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को कक्षा 12 की नि:शुल्क शिक्षा के लिए अटल आवासीय विद्यालयों व कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा। विद्यालय के तीन माह के अवकाश अवधि में देखभाल के लिए उनके वैध संरक्षक के खाते में 12000 रुपये हस्तानांतरित किए जाएंगे। बालिकाओं के विवाह के लिए एक लाख एक हजार रुपये दिए जाएंगे। वैध संरक्षक का चिन्हांकन जनपद स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा किया जाएगा। इससे पहले उन्होंने अपने परिचित मोहल्ला शेखान निवासी रामगोपाल आर्य व उनकी पुत्री शारदा वर्मा की मृत्यु की सूचना पर उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर अचल चौहान, विजय वर्मा, पुनीत वर्मा, वैभव शर्मा, बालकिशन वर्मा, अनु वर्मा, राजू कर्णवाल, बिट्टू शर्मा, सुमित वर्मा रहे।