फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Government schools will shine in the society with the help of annual festival

Bijnor News: वार्षिकोत्सव के सहारे समाज में चमकेंगे सरकारी स्कूल - A

Tue, 30 Jan 2024 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 30 Jan 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Government schools will shine in the society with the help of annual festival
बिजनौर । निजी स्कूलों की तर्ज पर परिषदीय स्कूलों में वार्षिकोत्सव किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग का वार्षिकोत्सव के सहारे इन स्कूलों को समाज में चमकाने का प्रयास है। इस मौके पर स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कार्यक्रम में जिला स्तर से एक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

जिले के 2119 परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ उनका सुंदरीकरण कार्य भी किया जा रहा है। स्कूलों में कायाकल्प योजना के तहत बच्चों के बैठने फर्नीचर, कक्षों ब्लैकबोर्ड, टाइल्स, पेड़ पौधे आदि का कार्य किया जा रहा है। निपुण योजना के तहत शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाई जा रही है। निपुण योजना के शैक्षिक कलेंडर के अनुसार शिक्षण कार्य कराकर बच्चों को होशियार बनाया जा रहा है। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग वार्षिकोत्सव का आयोजन कर ग्रामीणों व अभिभावकों में विश्वास जाने का कार्य करेगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय स्कूलों में वार्षिकोत्सव के लिए गाइड लाइन और बजट जारी कर दिया है। वार्षिकोत्सव के लिए 800 रुपये का एक स्कूल को बजट जारी किया गया। इसमें प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होना है। कार्यक्रम में प्रत्येक विद्यालय में जिला स्तर से निर्धारित अधिकारी वार्षिकोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


सभी स्कूलों में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। प्रतियोगिताओं में विजेता छात्रों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। कार्यक्रमों की गाइड लाइन जारी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जयकरन यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed