फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Government is committed to conserve cow and cow'

‘गोवंश और गंगा संरक्षण के लिए कटिबद्ध है सरकार’

Thu, 03 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
'Government is committed to conserve cow and cow'
‘गोवंश और गंगा संरक्षण के लिए कटिबद्ध है सरकार’
विज्ञापन

नजीबाबाद। केंद्र और राज्य सरकार गोवंश और गंगा के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित हैं। गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष उत्तराखंड के राज्य मंत्री राजेंद्र अड़ंथ्वाल ने नजीबाबाद आगमन पर यह बात कही।

भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अजय माहेश्वरी के प्रतिष्ठान पर गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजेंद्र अड़ंथ्वाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें गोवंश और गंगा को बचाने के लिए व्यापक कार्य योजना अमल में ला रही हैं। पशु आश्रय स्थलों में गोवंश को संरक्षण और संवर्धन दिया जा रहा है। उन्होंने पशु क्रूरता के मामले में भी सरकार के गंभीर होने से पशु क्रूरता की घटनाओं पर अंकुश लगाने की बात कही। उन्होंने उत्तराखंड में गोवंश संवर्धन के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने गंगा की निर्मलता के लिए देश में चलाए जा रहे अभियान से गंगा के निर्मल होने का दावा किया। नजीबाबाद पहुंचने पर भाजपा नेता अजय माहेश्वरी, मुकुल रंजन दीक्षित, दिव्य कृष्ण माहेश्वरी, उमेश महेरा, रवि चौधरी ने गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजेंद्र अड़ंथ्वाल का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed