{"_id":"5e5ff0f08ebc3eead15d7e41","slug":"government-girls-inter-college-closed-for-five-years-dhampur-news-mrt472180881","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल से बंद पड़ा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल से बंद पड़ा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज
विज्ञापन
धामपुर में पांच साल पहले बना बालिका राजकीय इंटर कालेज का भवन।
- फोटो : DHAMPUR
पांच साल से बंद पड़ा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज
धामपुर। क्षेत्र के लोगों ने पांच साल पहले धामपुर की पुरानी तहसील परिसर में बने बालिका राजकीय इंटर कॉलेज को आगामी शैक्षिक सत्र में चालू कराने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से यह भवन लाखों की लागत से बना हुआ है। लेकिन इसका कोई भी उपयोग अभी तक नहीं हो पाया है। भवन खंडहर में तब्दील होने की स्थिति में आ गया।
प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री मूलचंद चौहान के प्रयास से सपा सरकार में बालिकाओं को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए पुरानी तहसील के परिसर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के भवन का निर्माण कराया गया था। लेकिन भवन तैयार होने के पांच साल बाद भी शिक्षा विभाग के अधिकारी पूरी तरह से अंजान बने हुए हैं। जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कॉलेज को चालू कराने की कवायद पिछले साल से लोगों द्वारा की जा रही है। लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारी इसे चालू कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। यहां तक कि नगीना लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीश चंद्र ने कॉलेज को चालू कराने के मामले को सदन में उठाया था। लेकिन अभी तक इस पर कार्रवाई नहीं हुई। शिक्षा नगर के बीपी सिंह आर्य, विक्रम सिंह फौजी, विक्रम सिंह, कुशल पाल सिंह, विजय कुमार ने जिलाधिकारी से मामले को संज्ञान में लेकर आगामी शैक्षिक सत्र में कॉलेज को शुरू कराने की मांग की है। इस संबंध में डीआईओएस ने बताया कि उनके द्वारा इस संबंध में शासन को पत्राचार किया जा रहा है। एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर कॉलेज को चालू कराने का हर संभव प्रयास करेंगे।