फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Government buildings of gram sabhas will be hi-tech

ग्राम सभाओं के शासकीय भवन होंगे हाईटेक

Fri, 24 Jun 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Government buildings of gram sabhas will be hi-tech
ग्राम सभाओं के शासकीय भवन होंगे हाईटेक
विज्ञापन

धामपुर। ग्राम सभाओं के शासकीय भवनों, 550 स्मार्ट स्कूलों को हाईटेक बनाने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रानिक्स एंड इन्फॉरमेशन टेक्नालाजी के अंतर्गत फाइबर टू द होम (FTTH) की कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा। जिससे ग्रामीणों को और स्कूली बच्चों ऑडियो, वीडियो को प्रोजेक्टर, कंप्यूटर, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी के माध्यम से पढ़ाया जा सके। साथ ही ग्रामीणों को यूपी और केंद्र सरकार की नवीनतम योजनाओं से अवगत कराया जा सके। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से संबंधित स्कूलों के हैड मास्टरों से ऑनलाइन पोर्टल https://ruralfiber.bsnl.co.in पर आवेदन मांगे गए हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन सिंह यादव ने शुक्रवार को बताया कि जिले में करीब 2123 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में से 550 स्कूल स्मार्ट स्कूलों के रूप में संचालित हैं। अधिकांश विद्यालयों में कंप्यूटर, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी की व्यवस्था उपलब्ध है। ऐसे सभी स्कूलों में मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रानिक्स एंड इन्फॉरमेशन टेक्नालाजी के अंतर्गत दूर संचार की और बेहतर सुविधा फाइबर टू द होम उपलब्ध कराई जाएगी। ग्राम सभाओं में स्थापित शासकीय भवनों में भी ऐसी ही व्यवस्था को लागू करने की सरकार की योजना है। व्यवस्था को जल्द अपडेट करने को विभाग की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही यह व्यवस्था स्मार्ट स्कूलों में लागू कर दी जाएगी। बीएसए ने बताया कि अभी तक तो जिले में 550 ही स्मार्ट स्कूल संचालित हैं। पर विभाग की ओर से 150 स्कूलों को और स्मार्ट स्कूलों में परिवर्तित करने के प्रस्ताव तैयार कर शिक्षा राज्य परियोजना महानिदेशक को मंजूरी के लिए भेजा गया है। यदि मंजूरी मिल जाती है तो जिले में स्मार्ट स्कूलों की संख्या 550 से बढ़ कर 700 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed