फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Got votes in villages, BJP lagged behind in the city

गांवों में मिला वोट, शहर में पिछड़ गई भाजपा

Fri, 11 Mar 2022 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Got votes in villages, BJP lagged behind in the city
गांवों में मिला वोट, शहर में पिछड़ गई भाजपा
विज्ञापन

बिजनौर। नजीबाबाद सीट पर साल 1991 में भाजपा की जीत हुई थी, तब से लेकर आज तक भाजपा इस सीट पर अपना परचम नहीं लहरा पाई है। चुनावी पंडितों की मानें तो मुस्लिमों ने गोलबंदी करके सपा को पक्ष में वोट दिया। बसपा के टिकट पर मैदान में उतरे मुस्लिम उम्मीदवार शाहनवाज आलम को मुस्लिमों ने नकार दिया। हालांकि शाहनवाज आलम दलितों का वोट अपने पक्ष में रोकने में कामयाब रहे। जिस वजह से शहनवाज आलम को 44727 वोट मिले। सपा के तसलीम अहमद ने 102675 वोट हासिल किए। जबकि भाजपा के उम्मीदवार भारतेंद्र सिंह 78905 पर ही सिमट गए। पिछले चुनाव में सपा को 82 हजार वोट मिले थे। बताया जा रहा है कि नजीबाबाद में भाजपा की गुटबंदी हावी रही। मतगणना के रुझानों पर गौर किया जाए तो गांव देहात में भाजपा को वोट मिला, जबकि शहरी क्षेत्रों में दाखिल होते ही भाजपा पिछड़ती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed