फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Goodwill is necessary for the unity and integrity of the nation: Satpal Maharaj

राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सद्भावना जरूरी : सतपाल महाराज

Sun, 03 Dec 2023 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Goodwill is necessary for the unity and integrity of the nation: Satpal Maharaj
बिजनौर में आयोजित सदभावना सम्मेलन में मंचासीन सतपाल महाराज।
-सद्भावना सम्मेलन में हिस्सा लेने बिजनौर पहुंचे थे सतपाल महाराज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उत्तराखंड सरकार के मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सद्भावना जरूरी है। अध्यात्म की शक्ति से ही मानव का नैतिक और चारित्रिक उत्थान होता है। लोग अध्यात्म को भूलाकर कटुता, विषमता, ईर्ष्या, हिंसा एवं दुर्भावना की तरफ बढ़ रहे हैं।

रविवार को महाकाली माता मंदिर के पास अखिल भारतीय पंजीकृत आध्यात्मिक एवं समाज सेवी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से सद्भभावना सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें पहुंचे सतपाल महाराज ने कहा कि मानव हृदय से करुणा, दया, प्रेम, पारस्परिक सौहार्द और भाईचारे की भावना का लोप होता जा रहा है। अध्यात्म ज्ञान से मानव हृदय में मानवता की भावना जागृति होगी। अध्यात्म की शक्ति से ही मानव का नैतिक और चारित्रिक उत्थान होगा। अध्यात्म की शक्ति से ही हमारा भारत विश्व का गुरु था और अध्यात्म की शक्ति से ही देश दोबारा विश्व का गुरु बन सकता है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति का पाठ पढ़ाकर बच्चों को नैतिक चारित्रिक और आध्यात्मिक उत्थान की शिक्षा प्रदान करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन महात्मा हरिसंतोषानंद ने किया। बच्चों ने स्वागत गान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके अलावा मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से चक्कर रोड पराग दूध डेयरी के पास श्री हंस सत्संग भवन आश्रम का नवनिर्माण किया गया। इसका लोकार्पण सतपाल महाराज ने किया। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद रही। कार्यक्रम में भाजपा की प्रांतीय पार्षद लीना सिंघल, बिजनौर नगरपालिका चेयरपर्सन इंदिरा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed