{"_id":"62e431205707b2457163a511","slug":"good-luck-living-with-tigers-conservator-of-forests-bijnor-news-mrt5990179123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघों के साथ बसेरा सौभाग्य: वन संरक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघों के साथ बसेरा सौभाग्य: वन संरक्षक
विज्ञापन
अमानगढ़ में विश्व बाघ दिवस के मौके पर बाघ देखने पहुंची छात्राएं।
- फोटो : BIJNOR
रेहड़/बिजनौर। जिले की सभी वन रेंज में विश्व बाघ दिवस मनाया गया। इस मौके पर जहां स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिताएं कराई गईं, वहीं अमानगढ़ में छात्राओं को बाघ दिखाने के लिए गश्त भी कराई गई। इस मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में वन संरक्षक विजय सिंह ने कहा कि बाघों के साथ बसेरा सौभाग्य है।
रेहड़ में अमानगढ़ रेंज कार्यालय केहरिपुर पर शुक्रवार को विश्व बाघ दिवस मनाया गया। जिसमें वक्ताओं ने बाघों के संरक्षण व संवर्धन पर विशेष बल दिया। शुक्रवार को अमानगढ़ रेंज कार्यालय केहरी पुर में विश्व बाघ दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने बताया की बाघों के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रतिवर्ष 29 जुलाई को विश्व बाघ दिवस का आयोजन किया जाता है। बाघ दिवस में मानव वन्यजीव संघर्ष कम करने, वन तथा वन्य जीवों की सुरक्षा को अति महत्वपूर्ण बताया गया। इस मौके पर गीता इंटर कॉलेज रेहड़ में वन्यप्राणियों पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को वन अधिकारी व अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वन संरक्षक मुरादाबाद विजय सिंह, उपप्रभागीय वनाधिकारी ज्ञान सिंह, रेंजर राकेश कुमार शर्मा, रजनीश त्यागी, हरगोविंद सिंह, रोहताश सिंह, भाग सिंह, सहित रेंज स्टाफ, स्कूली बच्चे तथा ग्रामीण मौजूद रहे।
वहीं बढ़ापुर में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर ग्राम रामजीवाला के उच्च प्राथमिक विद्यालय में वन विभाग की ओर से हुई गोष्ठी में वन्य जीवों की सुरक्षा पर बल दिया गया। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर वन विभाग बढ़ापुर रेंज की ओर से शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम रामजीवाला के उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुई वन्य गोष्ठी में बढ़ापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी कपिल कुमार ने कहा कि शुद्ध पर्यावरण बनाये रखने के लिए वृक्षारोपण के साथ साथ वन्यजीवों की भी महत्ता है। उन्होंने बाघ संरक्षण पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए वन्यजीवों की सुरक्षा पर बल दिया। गोष्ठी के उपरांत विद्यार्थियों में भाषण व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित करायी गई। जिसमें विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी मुख्य अध्यापक रविंद्र सिंह, वन दरोगा चंद्रभान सिंह, प्रकाश सिंह व दीपचंद आदि ने भी गोष्ठी को संबोधित किया।
विज्ञापन
साहूवाला वन रेंज की ओर से कस्बे के बाल प्रतिभा स्कूल में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें इरफान अंसारी, नाजिम हुसैन, मोहम्मद राशिद, अमित गुप्ता मोहम्मद उस्मान व खुर्शीद सलमानी आदि की मुख्य उपस्थिति रहीं।

अमानगढ़ में बाघ दिवस के मौके पर टीम के साथ गश्त करते वन संरक्षक विजय सिंह।- फोटो : BIJNOR

अमानगढ़ में विश्व बाघ दिवस के मौके पर बाघ देखने पहुंची छात्राएं।- फोटो : BIJNOR