फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gomata worshiped on Gopashtami

गोपाष्टमी पर गौमाता की सेवा कर लिया आशीर्वाद

Sun, 22 Nov 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Gomata worshiped on Gopashtami
नगीना के श्री कृष्ण गौशाला में गोपाष्टमी पर हवन करते श्रृद्घालु। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। गोपाष्टमी पर्व पर बैराज रोड स्थित ब्रज गोशाला में विशेष पूजन किया गया। गोमाता की पूजा करके सेवा की गई। गोशाला में काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित कर उपहार दिए गए।
विज्ञापन

रविवार को ब्रज गोशाला में गोपाष्टमी पर हवन किया गया। सभी ने हवन में आहुति प्रदान कीं। इसके बाद गोमाता की पूजा की गई। एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता व हिंदू युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष डा.एमपी सिंह ने गोपूजन करके गोमाता को भोग लगाया। गोशाला के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र ने कहा कि पुलिस गोकशी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। गोकशी में लिप्त लोगों पर गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

गोशाला समिति की सचिव विनोद चौधरी ने कहा कि गोशाला में गोमाता की पूरी श्रद्धा से सेवा की जा रही है। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण गर्ग ने किया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष डा. निरुपमा चौधरी, गजेंद्र सिंह, मंजू सिंह, डा.ब्रजवीर सिंह, हुकम सिंह, छवि कौशल, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। बिजनौर नगर पालिका की गोशाला में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दीपक गर्ग मोनू व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने गोवंश की सेवा की। दीपक गर्ग ने कहा कि गोमाता के प्रति कृतज्ञता प्रदर्शित करने के लिए ये पर्व मनाया जाता है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता व गौशाला के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवन के साथ किया गो-पूजन
नगीना। गोपाष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण गोशाला में हवन पूजन, गो-पूजन, सार्वजनिक सभा व भंडारे का आयोजन किया गया। रविवार की सुबह नगीना बढ़ापुर रोड स्थित श्रीकृष्ण गोशाला में कांवड़ सेवा समिति परिवार, श्री कृष्ण गौशाला परिवार व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ- गोसेवा गतिविधि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में गोपाष्टमी एवं अंतर्राष्ट्रीय गोउत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गोशाला परिसर में सत्यकाम बिश्नोई ने हवन पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया। आयोजकों, संघ के पदाधिकारियों व भाजपा नेताओं ने गायों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर तथा गुड़, चना व हरी घास खिलाकर गोपूजन किया। गोशाला परिसर में लगाई गई विशेष प्रदर्शनी को आरएसएस के मेरठ प्रांत के प्रांत प्रचारक धनीराम, बिजनौर के भाजपा के पूर्व सांसद भारतेंदु सिंह, एसपी डा. धर्मवीर सिंह, सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक लवकुश कुमार, श्री कृष्ण गोशाला नगीना की कार्यवाहक अध्यक्ष अलका लाहोटी आदि ने प्रदर्शनी को देखा।

सभा में संघ के प्रांत प्रचारक धनीराम ने कहा सभी को गोसंरक्षण करना चाहिए। मुख्य अतिथियों को श्रीकृष्ण गोशाला की कार्यवाहक अध्यक्ष अलका लाहोटी ने स्मृति चिह्न के रूप में धातु से बनी गाय-बछड़े की मूर्तियां भेंट की। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। संघ के विभाग संघचालक महेश पाल की अध्यक्षता व गो सेवा विभाग के प्रांत मीडिया प्रभारी जयप्रकाश सक्सेना के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड क्षेत्र पदम जी, संघ के प्रांत गौ सेवा स्योजक पवन हनुमान, विभाग बौद्धिक प्रमुख संजय वर्मा, नगर संघ चालक देवेंद्र गुप्ता,नगर कार्यवाह राहुल त्यागी, जिला प्रचार प्रमुख हेमंत कुमार,भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, पूर्व विधायक लवकुश कुमार, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह, प्रमोद चौहान, अरविंद गहलोत, अमित गुप्ता, पूर्व चेयरमैन प्रभात चंद्र गुप्ता, नंदकिशोर कालरा, घनश्याम मुठरेजा, अनिल बंधु आदि रहे।

नगीना के श्री कृष्ण गौशाला गोपाष्ठमी पर गाय का माल्यर्पण करते सीडीओ।

नगीना के श्री कृष्ण गौशाला गोपाष्ठमी पर गाय का माल्यर्पण करते सीडीओ।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में बैराज पर गौशाला में गोपाष्टमी पर गौशाला के कर्मचारियों को सम्मानित करते एसपी सिटी व स?

बिजनौर में बैराज पर गौशाला में गोपाष्टमी पर गौशाला के कर्मचारियों को सम्मानित करते एसपी सिटी व स?- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में प्रदर्शनी मैदान स्थित गौशाला में गाय की पूजा करते श्रृद्घालु।

बिजनौर में प्रदर्शनी मैदान स्थित गौशाला में गाय की पूजा करते श्रृद्घालु।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed