फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Golden cards will be made in Ayushman scheme

आयुष्मान योजना में बनाये जाएंगे गोल्डन कार्ड

Mon, 08 Mar 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Golden cards will be made in Ayushman scheme
आयुष्मान योजना में बनाये जाएंगे गोल्डन कार्ड
विज्ञापन

बिजनौर। जिन गांवों में अब तक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत एक भी पात्र का गोल्डन कार्ड नहीं बन सका है। ऐसे गांवों की सूूची बनाकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। लोगों को गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए जागरूक किया जाएगा। जिले में करीब दो लाख 90 हजार 324 परिवारों का चयन किया गया है। इन परिवारों के लगभग 15 लाख सदस्यों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने हैं।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत चयनित परिवार को पांच लाख रुपये का वार्षिक स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाता है। इसका लाभ लेने के लिए मरीज का स्वयं का गोल्डन कार्ड बना होना अनिवार्य है। जिला अस्पताल सहित जनपद के सभी सरकारी और निजी स्तर के 28 हॉस्पिटल आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल हैं। अभी तक करीब दो लाख 95 हजार 655 पात्रों के ही गोल्डन कार्ड बने हैं। आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डा. पीआर नायर के अनुसार शुरुआत से लेकर अब तक इस योजना के तहत लगभग 20 हजार 977 मरीजों का इलाज हुआ है। इनमें सरकारी स्तर के करीब 4312 और निजी अस्पतालों में इलाज कराने वाले लगभग 16 हजार 665 लोग शामिल हैं। जिला सूचना प्रबंधक वैभव कुमार ने बताया कि जीरो गोल्डन कार्ड वाले गावों में शासन के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर चयनित पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाये जाएंगे। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का अधिक से अधिक पात्रों को लाभ मिल सके, इसके लिए अभियान चलाकर पात्रों का गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा। चयनित पात्रों को चाहिए कि वे खुद आगे आकर गोल्डन कार्ड बनवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed