{"_id":"5ff5febf8ebc3e3188122988","slug":"golden-card-will-be-made-in-chief-minister-jan-arogya-melas-bijnor-news-mrt5192315180","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में बनेंगे गोल्डन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में बनेंगे गोल्डन कार्ड
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में संचालित नगरीय एवं देहात क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दस जनवरी से प्रत्येक रविवार को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाने का भी काम किया जाएगा। अभी तक गोल्डन कार्ड केवल जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और जनपद में संचालित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ही नि:शुल्क बनाए जाते हैं, जबकि कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर गोल्डन कार्ड बनाने की एवज में 30 रुपये का शुल्क लिया जाता है।
देहात के लोगों को उनके क्षेत्रों में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दस जनवरी से हर रविवार को सुबह दस से शाम चार बजे तक मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले लगेेंगे। पिछले वर्ष भी शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने दूरदराज के क्षेत्रों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले आयोजित कराए गए थे। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की जिला कोआर्डिनेटर नताशा सिंह ने बताया कि शासन से मिले निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में प्रचलित कोविड-19 रोकथाम एवं नियंत्रण प्रोटोकॉल का अनुपालन किया जाएगा।
इस दौरान प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर सूची में शामिल किए गए लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। जनपद में लगभग दो लाख 90 हजार परिवारों के करीब 14 हजार सदस्यों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने हैं। अभी तक जिले में लगभग दो लाख 65 हजार लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। फिलहाल जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पात्र लोगों के नि:शुल्क गोल्डन कार्ड बनाए जाते हैं। कोई भी व्यक्ति आयुष्मान भारत की चिट्ठी अथवा राशन कार्ड आदि लाकर इन मेलों में नि:शुल्क गोल्डन कार्ड बनवा सकता है।