{"_id":"67102a6988330c4b600f2fc5","slug":"gold-medal-winner-said-if-you-study-by-setting-goals-then-success-is-certain-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-133737-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: स्वर्ण पदक विजेता बोली- लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें तो सफलता निश्चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: स्वर्ण पदक विजेता बोली- लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें तो सफलता निश्चित
विज्ञापन
र्धमान कॉलेज की छात्रा सीमा मोहन ने एमएमसी भौतिक विज्ञान में पाया स्वर्ण पदक
22 वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्रा को सम्मानित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। वर्धमान कॉलेज की छात्रा सीमा मोहन पुत्री राममोहन सिंह ने एमएससी भौतिक विज्ञान में 85.30 प्रतिशत अंकों के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया। रूहेलखंड विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित 22 वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्रा को सम्मानित किया।
कुंवर बाल गोविंद निवासी निवासी सीमा मोहन के पिता राममोहन सिंह एक्स डिप्टी कमांडेक्ट बीएसएफ है। अमर उजाला कार्यालय पहुंची सीमा मोहन ने कहा कि वह आगे बीएड और नेट की परीक्षा पास कर प्रोफेसर बनना चाहती है। शिक्षा सबसे बड़ी सेवा करने का माध्यम है। अच्छी शिक्षा हासिल कर कोई भी छात्र अपने सपनों को साकार कर सकता है।
कहा कि सभी छात्र-छात्राएं लक्ष्य निर्धारित कर पूरी ईमानदारी से पढ़ाई करें, तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। पिता राम मोहन सिंह ने बताया कि सीमा मोहन ने प्रारंभिक पढ़ाई सरस्वती शिशु मंदिर बिजनौर से की। कक्षा नौ से इंटर तक की पढ़ाई केपीएस बिजनौर से की। बेटी प्रारंभ से ही अच्छे अंकों के साथ पास होती आई है। बीएससी और एमएससी वर्धमान कॉलेज बिजनौर से ही की है।