फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   GM hosted DCO and Bialai Mill hosted in the farm

डीसीओ और बिलाई मिल के जीएम को बंधक बना खेत में बैठाया

Tue, 11 Dec 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Updated Tue, 11 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
GM hosted DCO and Bialai Mill hosted in the farm
डीसीओ व बिलाई मिल के जीएम को बंधक बनाकर खेत में अपने साथ बैठाए हुए किसान। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद भी बिलाई चीनी मिल द्वारा पिछले साल का बकाया भुगतान न करने के विरोध में भाकियू ने जिला गन्ना अधिकारी व बिलाई मिल चीनी के गन्ना महाप्रबंधक को बंधक बना लिया। किसान गन्ना छिलवाने के लिए दोनों अफसरों को गांव नांगलजट में खेत पर लेकर पहुंच गए। वहां दोनों अधिकारियों को ले जाकर बैठा दिया। सूचना मिलने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ सिटी महेश कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पिछले महीने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 नवंबर तक बकाया भुगतान कराने के आदेश दिए थे। जिले की बिलाई चीनी मिल ने पिछले पेराई सत्र का 63 करोड़ का भुगतान किसानों को अब तक नहीं किया है। इसके विरोध में किसानों ने सोमवार को जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में पंचायत की। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह व बिलाई चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक परोपकार सिंह भी पंचायत में जाकर बैठ गए। भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि अब किसान पुराने भुगतान के लिए धरना-प्रदर्शन नहीं करेंगे। कहा कि खेती के लिए किसान और मजदूर दोनों की जरूरत होती है। किसान खेती तो खुद कर रहा है अब गन्ना अधिकारी और मिल के जीएम को खेत में ले जाकर गन्ना छिलवाया जाएगा। कहा कि अब ऐसे काम किए जाएंगे कि आवाज सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचें। किसान करीब डेढ़ बजे दोनों अधिकारियों को अपनी गाड़ी से लेकर हल्दौर क्षेत्र के गांव नांगलजट पहुंचे। वहां दोनों अधिकारियों को भाकियू जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार के गन्ने के खेत में ले जाकर बैठा दिया। वहां सूचना मिलते ही सीओ सिटी महेश कुमार महेश कुमार पहुंचे और किसानों से वार्ता की। इस दौरान जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह, प्रदेश महासचिव रामअवतार सिंह, मंडल महासचिव अतुल कुमार, धीर सिंह बालियान, मीडिया प्रभारी संदीप त्यागी, सुरपाल सिंह, मुकेश कुमार, दीपक तोमर आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

114 करोड़ का बकाया
बिजनौर। बिलाई चीनी मिल पर पिछले साल का गन्ने का 63 करोड़ रुपये बकाया है। इस साल का करीब 51 करोड़ बकाया है। चीनी मिल द्वारा हर साल भुगतान देरी से किया जाता है। किसानों को हर साल आंदोलन करके ही भुगतान लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीधे पहुंचे बंधक बनने
बिजनौर। किसानों ने गन्ना भुगतान कराने के लिए सोमवार डेढ़ बजे तक का समय दिया था। दोनों अधिकारी बात करने के लिए गन्ना अधिकारी के लिए कार्यालय में गए, लेकिन डेढ़ बजते ही बंधक बनने के लिए खुद ही खेतों में चलने के लिए तैयार हो गए।
छह महीने बाद भी भुगतान नहीं
बिजनौर।धरने में किसानों ने केंद्र सरकार व गन्ना विभाग पर जमकर निशाना साधा। कहा कि किसानों का कोई ध्यान नहीं दे रहा है। 14 दिन में भुगतान कराने का दावा करने वाले भाजपाई मिल बंद होने के छह महीने बाद भी भुगतान नहीं करा पा रहे हैं।

बंद गन्ना सट्टे चालू कराने की मांग
अफजलगढ़ में भाकियू कार्यकर्ताओं ने सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव को सौंपे ज्ञापन में बताया कि कई वर्षों से अफजलगढ़ क्षेत्र के कृषकों के गन्ना सट्टे चल रहे थे। परंतु बिना किसी नोटिस के एवं वैधानिक कार्रवाई के कुछ कृषकों के गन्ना सट्टे बंद कर दिए गए। इससे कृषकों के सामने पशुचारा व गेहूं की बुवाई न होने से खाद्य अनाज का भारी संकट पैदा हो गया है। भाकियू ने तहसील धामपुर में 23 दिन तक धरना दिया था। इसमें अपर जिलाधिकारी प्रशासन व जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों को आश्वासन दिया था कि कृषकों के सट्टे तुरंत प्रभाव से चालू करा दिए जाएंगे। परंतु अभी तक भी उस पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। कृषकों के बंद सट्टे तुरंत चालू कराए जाएं। साथ ही चेताया कि यदि शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं कराया जाता है तो भाकियू कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन को विवश होंगे।

रालोद ने गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग की
बिजनौर में रालोद ने गन्ना उत्पादन का डेढ़ गुना मूल्य भुगतान कराने सहित किसानों की कई मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। इस मौके पर प्रदेश के राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र एसडीएम को सौंपा।   
सोमवार को रालोद के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां से रालोद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे तथा कलक्ट्रेट में किसानों की मांगों को लेकर प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। वक्ताओं ने किसानों की मांगों की लगातार उपेक्षा किए जाने पर चिंता जताई।
जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, पूर्व सांसद मुंशीराम पाल ने प्रदेश के राज्यपाल के नाम मांगपत्र एसडीएम को सौंपा। पत्र में कहा गया है कि वर्तमान पेराई सत्र में गन्ना मूल्य में वृद्धि नहीं हुई है, जबकि डीजल, कीटनाशक, रासायनिक उर्वरक, बिजली मूल्य में वृद्धि होने से गन्ना उत्पान की लागत काफी बढ़ गई है। गन्ना मूल्य में वृद्धि नहीं होने से किसानों पर आर्थिक बोझ बढे़गा। ऐसे में गन्ना मूल्य वृद्धि आवश्यक है। किसानों को गन्ना उत्पादन से डेढ़ गुना मूल्य भुगतान कराने, बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज सहित भुगतान कराने, गन्ना कैलेंडर वितरण की खामियां दूर कराने की मांग की गई। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
किसानों का बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष बृजवीर चौधरी, हरपाल सिंह, पूर्व विधायक सुखबीर सिंह, पूनम चौधरी,पीतम सिंह, पवन राजपूत, यादराम सिंह चंदेल, राम सिंह, पीयूष चंदेल, अमित सिंह, अनुज चौधरी, संदीप चिकारा, मुफीज आलम, दिलावर सिंह, बलजीत शास्त्री, कोमन सिंह, देवेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

किसानों का बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू
बिजनौर में आजाद किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसानों ने गन्ने की फसल में नुकसान बताते हुए 50 रुपये प्रति क्विंटल का अनुदान मांगा गया। धरने में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार चीनी मिलों को तमाम अनुदान देकर राहत देती हैं, लेकिन किसानों को फसल का सही मूल्य भी नहीं दिया जाता है। कहा कि इस बार गन्ने की फसल में किसानों को नुकसान हुआ है, फिर भी गन्ना मूल्य में एक भी रुपये की बढ़ोतरी नहीं की गई है। प्रदेश सरकार से किसानों को प्रति क्विंटल गन्ने पर 50 रुपये देने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों को गन्ने का भुगतान तत्काल मिलना चाहिए। किसानों ने बकाया भुगतान न करने वाले चीनी मिल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई करने, रायपुर बालावाली सड़क का मुआवजा दिलाने, गन्ना खरीद में छोटे किसानों को प्राथमिकता देने आदि मांग कीं। मांग पूरी न होने तक कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना देने की बात कही। इस दौरान धर्मेंद्र राणा, रामसरन सिंह, नत्थू ठेकेदार, अब्दुल अली, गिरिराज सिंह, शीशराम सिंह, जयपाल सिंह, लाखन सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

गेहूं की सिंचाई के लिए दिन में मांगी बिजली
नजीबाबाद में भाकियू की बैठक में किसानों ने गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल दिए जाने, भाकियू जिलाध्यक्ष के खिलाफ किए गए भ्रामक प्रचार के आरोपियों का पता लगाने की प्रशासन से मांग की। भाकियू की ओर से सात सूत्री ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।
ब्लॉक अध्यक्ष मदन सिंह चौहान की अध्यक्षता में लोनिवि निरीक्षण भवन में किसानों की मासिक पंचायत हुई। पंचायत में गन्ना किसानों की कई मांगों के प्रति प्रशासन की उदासीनता पर रोष व्यक्त किया गया। गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, गेहूं की सिंचाई के लिए दिन में बिजली देने, जर्जर विद्युत लाइनें बदलने, घटतौली रोकने के लिए गन्ना विभाग के तौल कांटों का निरीक्षण करने, गन्ना भुुगतान 14 दिन के अंदर कराने की मांग की गई।  बैठक के बाद किसानों ने ज्ञापन तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को सौंपा। इस दौरान सरदार इकबाल सिंह, अवनीश कुमार, मदन सिंह, अवनीश कुमार, रूकन सिंह, बाबूराम, नेपाल सिंह, बाबूराम तालान, नरदेव सिंह, सत्यपाल सिंह, जितेंद्र, भोपाल राठी, रामकला, मुकेश, पीतम सिंह, अजय कुमार, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। भाकियू ने पुलिस अधीक्षक के नाम एक पत्र भेजा है, जिसमें जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह के खिलाफ बांटे गए भ्रामक पर्चों के आरोपियों का पता लगाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।  चेतावनी दी कि यदि 17 दिसंबर तक पर्चा बांटने के प्रकरण का खुलासा नहीं हुआ तो किसान यूनियन आंदोलन करेगी।


किसानों ने मांगा बकाया भुगतान
बिजनौर में  किसानों ने समस्याओं को लेकर भाकियू भानु के बैनर तले प्रदर्शनी चौक पर धरना दिया।
  जिलाध्यक्ष वीर सिंह सहरावत ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण किसान आर्थिक रूप से परेशान है। सरकार के पास नीतियां तो बहुत हैं, लेकिन किसान को सुखी करने की नीयत नहीं है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम ब्रजेश कुमार को देते हुए पुराना गन्ना भुगतान तत्काल कराने, गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, गन्ना भुगतान 14 दिन के अंदर कराने, वृद्ध किसानों और मजदूरों को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन देने, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू करने, बिजली की बढ़ी दर वापस लेने, जर्जर लाइन बदलवाने की मांग की। संचालन पद्म सिंह ने किया। इस दौरान डोरी पहलवान, सतवीर सिंह, राजकुमार सिंह, पीतम सिंह, गजराज सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजू, केहरपाल सिंह, होशियार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed