{"_id":"62040787b8ae747cda14f24b","slug":"give-the-tonic-of-voting-to-a-healthy-democracy-bijnor-news-mrt5764284113","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ लोकतंत्र को दें मतदान का टॉनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ लोकतंत्र को दें मतदान का टॉनिक
विज्ञापन
स्वस्थ लोकतंत्र को दें मतदान का टॉनिक
बिजनौर। जिले की आठों विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण में चुनाव होने हैं। जिसको लेकर तैयारी की जा रही है। लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। क्योंकि बहुत से लोग मतदान नहीं करते हैं। चिकित्सकों ने मरीजों से मतदान करने की अपील की है। चिकित्सकों का कहना है कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान टॉनिक की तरह है।
आम आदमी का मतदान करना पहला अधिकार है। वोट की ताकत से ही जनता अपने लिए, अपने क्षेत्र के विकास के लिए अच्छा नेता चुन सकती है। कुछ लोग कम पढ़े-लिखे होते हैं, जो मतदान नहीं करते हैं। जिसके चलते सभी जगह स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। चिकित्सकों की ओर से भी दवाई लेने जा रहे मरीजों से वोट करने की अपील की जा रही है। उनसे कहा जा रहा है कि वोट आपका पहला अधिकार है। इसका उपयोग अपने क्षेत्र के विकास के लिए करें। आप अपने वोट की ताकत से एक अच्छा नेता चुन सकते हैं।
कर्मचारियों से की जा रही अपील : सीएमएस
सीएमएस डॉ. अरुण कुमार पांडेय ने जिला अस्पताल के कर्मचारियों और फार्मेसिस्ट से मतदान करने की अपील की गई है। इसके साथ ही कर्मचारियों से कहा कि अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करें। क्योंकि स्वच्छ मतदान ही लोकतंत्र की पहली कड़ी है।
विज्ञापन
मरीजों को किया जा रहा जागरूक : डॉ. अनिल
डॉ. अनिल अग्रवाल ने भी दवाई लेने आए मरीजों से स्वच्छ मतदान करने की अपील की है। मतदान करना व्यक्ति का पहला अधिकार है। जिससे उसे वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों से मतदान करने की अपील करने के लिए कहा है।
मरीजों को कर रहे मतदान के लिए प्रेेरित : डॉ. पंकज त्यागी
डॉ. पंकज त्यागी ने अस्पताल आए मरीजों से विधानसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदान करना प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है। चुनाव में सभी को अपने वोट का प्रयोग करना चाहिए। बहुत से लोग वोट नहीं डालते हैं। इसके लिए ही सभी से स्वच्छ मतदान करने की अपील की जा रही है।