{"_id":"57dedf174f1c1b4f63a82859","slug":"give-details-of-the-rumor-mongers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाह फैलाने वालों की दें जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाह फैलाने वालों की दें जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
धामपुर में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनर फ्लैग मार्च करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर में एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह और सीओ अशोक यादव ने रविवार को सभी धर्मों के गणमान्य लोगों के साथ पुलिस कोतवाली सभाकक्ष में बैठक की और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग मांगा है।
अधिकारियों ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने बच्चों को नियंत्रित रखें। वह किसी के बहकावे में आकर ऐसा काम न कर बैठे जिससे समाज में बुरा असर पड़े । प्रशासन शांति के लिए पूरी तरह अलर्ट है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों से सतर्क रहें और उनके बारे में समय से सूचित करें।
कुछ लोगों ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि कुछ लोग पुराना धामपुर की चुंगी पर शरारत करने का प्रयास कर रहे हैं। पता नहीं यह लोग कौन है और क्या मंशा है। इन लोगों ने एक दिन तो आतिशबाजी की। शनिवार देर रात नारेबाजी कर वहां से फरार हो गए। उन्होेंने ऐसे शरारती तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई की अपील की।सीओ ने कोतवाल मुनीश चंद शर्मा को रात में गश्त में तेजी लाने के निर्देश दिए। कोतवाल ने कहा कि संदिग्धों को ढूंढकर पूछताछ करेगी। बैठक में मौजूद हुए लोगों के फोन नंबर भी डायरी में दर्ज किए गए।
विज्ञापन
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष महमूद हसन कस्सार, सतीश अग्रवाल, डा. एनपी सिंह, धर्मवीर जोशी, महेंद्र धनौरिया, शमीम अहमद , विजय जैन, मनोज कुमार, सुल्तान, शहर इमाम मुुफ्ती कमर साहब, नौशाद सलमानी, अनिल शर्मा, सरदार हरपाल चावला, जावेदरहमान शम्सी रहे।
वहीं चांदपुर में भाजपा व हिंदू जागरण मंच की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बिजनौर क्षेत्र के पेद्दा कांड में कुछ लोगों की वजह से निर्दोष लोगों को न फंसाए जाने की बात कही है। भाजपा नेता प्रमोद सूर्या ने गांव में औरतों व बुजुर्गों को सुरक्षा दिए जाने, पशुओं के चारे की व्यवस्था कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि एकपक्षीय कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राहुल गर्ग की अध्यक्षता व भूपेंद्र उर्फ भूरे के संचालन में हुई बैठक में चंद्रपाल सिंह, प्रदीप गुर्जर, सुरेंद्र, विशाल, पवन सैनी, नेपाल चौधरी, राकेश सिंह, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।