फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Girls become self-depend and empowered: SP

छात्राएं आत्मनिर्भर और बने सशक्त : एसपी

Wed, 10 Feb 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Girls become self-depend and empowered: SP
नजीबाबाद के साहू जैन कॉलेज में स्पंदन पत्रिका का विमोचन करते एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
छात्राएं आत्मनिर्भर और बने सशक्त : एसपी
विज्ञापन

बिजनौर, नजीबाबाद। साहू जैन कालेज में मिशन शक्ति समारोह में बतौर मुख्य अतिथि एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, और सशक्त बनने के टिप्स दिए। सांस्कृतिक समारोह के साथ महाविद्यालय की पत्रिका स्पंदन का विमोचन किया गया।

बुधवार को स्त्री शक्ति समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं को निर्भीक होकर शैक्षिक उद्देश्यों की प्राप्ति करने, आवश्यकता पड़ने पर पुलिस हेल्प लाइन नंबरों से मदद लेने और स्वयं सशक्त बनने की सलाह दी। प्राचार्या डॉ. विधु ने मिशन शक्ति को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वालंबन की दिशा में सशक्त माध्यम बताया। समारोह में डॉ. रीना, डॉ. नीलम बालियान और डॉ. दीपक त्रिपाठी के निर्देशन और डॉ. अरुणदेव के संचालन में छात्र-छात्राओं ने मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इससे पूर्व एनसीसी छात्राओं ने एसपी का स्वागत किया। पत्रिका स्पंदन 2020-21 का मुख्य अतिथि, प्रबंधक धर्मेश पारीक, प्राचार्या डॉ. विधु, पत्रिका संपादक डॉ. अरुण देव ने संयुक्त रूप से विमोचन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. एके मीत्तल, डॉ. नरेंद्र पाल सिंह, डॉ. ओमवीर सिंह, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. कुसुम कुशवाहा, डॉ. शुभा माहेश्वरी, डॉ. बलराम सिंह, डॉ. गौतम बनर्जी, डॉ. हरविंदर सिंह, डॉ. जैगम हुसैन, डॉ. पीपी विश्वकर्मा, डॉ. मनीष कुमार गुप्ता, डॉ. परमिल कुमार, डॉ. रीना, डॉ. गुरुप्रीत सिंह, डॉ. नीलम बालियान, डॉ. अनिल कुमार, शैलेंद्र पाल सिंह, दीपक त्रिपाठी, मुकेश कुमार, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed