फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Girls are getting misled due to weakness in education: Gafoor

तालीम में कमजोरी से लड़कियां हो रहीं गुमराह : गफूर

Sun, 03 Dec 2023 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Girls are getting misled due to weakness in education: Gafoor
मदरसा बहरुल उलूम लक्खी बाग में महिलाओं का सालाना लघु इज्तिमा आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नींदडू। मदरसा बहरुल उलूम लक्खी बाग में महिलाओं का सालाना लघु इज्तिमा हुआ। मौलाना अब्दुल गफूर संभली ने लड़कियों के गुमराह होकर घर से चले जाने को बुनियादी तालीम की कमजोरी करार दिया। मां-बाप को लड़कियों की बुनियादी और दीनी तालीम पर ध्यान देना और अपनी जिम्मेदार को सही तरीके से निभाना चाहिए।

मौलाना मोहम्मद आसिफ अमानतुल्लाह सानी ने महिलाओं को पर्दे का महत्व समझाया। कहा कि वे स्वयं पर्दे में रहें और अपनी बच्चियों को पर्दे का अहतमाम कराएं, ताकि उन्हें गुमराह न किया जा सके। मुफ्ती सदाकत हुसैन ने कहा कि इस्लाम में ब्याज का लेनदेन करना हराम है। सूद लेना अपनी मां के साथ ज़िना करने के बराबर है। सूद का लेने और देने वाले दोनों गुनाहगार हैं। इससे हर हालत में बचना चाहिए।
विज्ञापन



मौलाना अब्दुल गफूर की अध्यक्षता एवं मुफ्ती मोहम्मद हंजला के संचालन में इज्तिमा का आगाज़ हाफिज इमरान की तिलावत से हुआ। हाफिज मुस्तफा तरन्नुम ने नात-ए-पाक पढ़ी। मुख्य अतिथि ने सामूहिक दुआ कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मुफ्ती मुजम्मिल हुसैन, मुफ्ती मोहम्मद कासिम, मौलाना मोहम्मद फैसल, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद गाजी अंथाई शेख, मौलाना इमरान अहमद मनकुआ, कारी इमरान अहमद नसीरपुर कलाली, कारी मोहम्मद अरशद, कारी इरफान अहमद एवं हाफिज महफूजुर्रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed