फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Girl student washed away in river after slipping on slippery surface of Malan river, villagers saved her

Bijnor News: मालन नदी के रपटे पर फिसलने से नदी में बह गई छात्रा, ग्रामीणों ने बचाया

Fri, 23 Aug 2024 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Girl student washed away in river after slipping on slippery surface of Malan river, villagers saved her
बिजनौर के ग्राम रावली में रपटे पर आए पानी से गुजरते ग्रामीण। संवाद
- पहाड़ों पर हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

- अफजलगढ़ की डूडा कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर भरा दो फीट पानी
- सामुदायिक केंद्र में भी भर गया पानी, लोग रहे परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी
बेगावाला/अफजलगढ़/बिजनौर। पहाड़ों पर हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। गांव रावली और ब्रह्मपुरी के बीच मालन नदी पर बने रपटे पर फिसलने से छात्रा नदी में गिर गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल उसे बचाया। उधर, अफजलगढ़ में बारिश होने से डूडा काॅलोनी, सब्जी मंडी, मुख्य बाजार में दो फिट से अधिक पानी भर गया।
बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े सात बजे गांव रावली निवासी छात्रा अंजली (13) पुत्री कपिल रपटा पार करके ब्रह्मपुरी में बने उच्च प्राथमिक विद्यालय रफीउलनगर उर्फ रावली में पढ़ने जा रही थी। जैसे ही वह रपटे पर पहुंची तो उसका पैर फिसल गया। इससे वह नदी में गिर गई। कुछ ग्रामीणों ने छात्रा को बचाया।
विज्ञापन

स्कूल प्रभारी पूनम रानी ने बताया कि अंजली कक्षा छह में पढ़ती है। मालन नदी पर पक्का पुल बनना चाहिए। ताकि भविष्य में फिर ऐसी घटना न हो। हर साल बारिश होने के कारण बरसात के दिनों में मालन नदी में पानी आ जाता है। मालन नदी के ऊपर रपटा नीचा होने से पानी आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अफजलगढ़ क्षेत्र में देर रात हुई वर्षा से नगर की डूडा काॅलोनी, सब्जी मंडी, मुख्य बाजार में दो फिट से अधिक पानी भरकर भर गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि काॅलोनी के पीछे बहने वाली नचना नदी के नाले को कुछ लोगों ने बंद कर दिया है। इससे पानी की निकासी न होने से काॅलोनी में पानी भर गया है। सामुदायिक केंद्र में पानी भर जाने से भी लोगों को परेशानी हुई।


रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से फसल हुई जलमग्न
अफजलगढ़। बारिश होने से रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से फसलें जलमग्न हो गई हैं। नदी के तटवर्ती गांव भूतपुरी, चतरपुर दल्लीवाला, आलमपुर, मनोहरवाली, भज्जावाला आदि गांवों में खेतों में खड़ी फसलों में पानी भर गया है। किसान अरविंद कुमार, रोताश, ओमप्रकाश, नत्थू, कमल आदि का कहना है कि लगातार वर्षा होने से पशुओं के लिए चारे की समस्या हो जाएगी। साथ ही फसल खराब होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed