फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Girl raped on the pretext of helping, accused arrested in encounter

Bijnor News: मदद के बहाने युवती से दुष्कर्म, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Thu, 31 Oct 2024 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Girl raped on the pretext of helping, accused arrested in encounter
- पानीपत में होटल में काम करती है युवती, दिल्ली से मंगलवार की रात बिजनौर पहुंची थी
विज्ञापन

- स्टैंड पर नहीं मिली बस, रेलवे स्टेशन तक छोड़ने के बहाने सुनसान जगह ले गया आरोपी
- मुठभेड़ में आरोपी के पैर लगी पुलिस की गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती
- आरोपी गाजियाबाद का रहने वाला, जिसकी ससुराल बिजनौर में है



संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। दिल्ली से बिजनौर पहुंची युवती को चांदपुर जाने के लिए बस नहीं मिली। इसी दौरान बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन तक छोड़ने के बहाने एक युवक उसे सुनसान जगह ले गया और मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। मोबाइल भी लूट ले गया। उधर, पुलिस टीम ने आरोपी को मुठभेड़ में दबोच लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चांदपुर की रहने वाली युवती पानीपत में होटल में नौकरी करती है। वह दिल्ली से मंगलवार की देर रात करीब 9:35 बजे बिजनौर पहुंची। बिजनौर बस स्टैंड पर काफी इंतजार करने के बाद भी उसे चांदपुर जाने के लिए बस नहीं मिली। तभी एक युवक उसके पास आया और उसे ट्रेन से चांदपुर जाने की सलाह दी। साथ ही रेलवे स्टेशन तक छोड़ने की बात कहते हुए उसके साथ ई-रिक्शा में सवार हो गया।
विज्ञापन

युवती के मुताबिक, मंडावर रोड चक्कर चौराहे से थोड़ा आगे जाकर ई-रिक्शा से दोनों उतरे। तभी आरोपी ने उसे सड़क किनारे झाड़ियों में खींच लिया और मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। आरोपी उसका मोबाइल भी लूट कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंच पुलिस ने मामले की जानकारी ली। देर रात करीब 12 बजे ही युवती की मां की ओर से शहर कोतवाली में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तीन टीमों का गठन किया। पुलिस ने बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे खेड़की मार्ग पर आरोपी को घेर लिया। उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो आरोपी के पैर में गोली जा लगी। आरोपी की पहचान राशिद पुत्र इलियास निवासी लोकप्रिया विहार थाना खोड़ा जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई। उसकी ससुराल बिजनौर में है। करीब एक माह से वह यहां रह रहा था। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी अभिषेक झा, एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी और सीओ सिटी ने भी उससे पूछताछ की।




पीड़िता ने खूब किया संघर्ष, आरोपी को नोंच डाला
बिजनौर। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद घटना के बारे में जांच की। इस दौरान उसके शरीर पर खरोंच के खूब निशान भी दिखे। इन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि पीड़िता ने बचने के लिए खूब संघर्ष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed