फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Girl injured in Guldar's attack dies during treatment

Bijnor News: गुलदार के हमले में घायल बच्ची की उपचार के दौरान मौत

Sun, 05 Mar 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 05 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Girl injured in Guldar's attack dies during treatment
नहटौर के गांव बल्ला शेरपुर में गुलदार के हमले के बाद जांच करती वन विभाग टीम।
नहटौर। खेत पर अपने माता-पिता के साथ गई एक बच्ची पर गुलदार ने हमला कर दिया था। गुलदार के हमले में गंभीर रूप से घायल बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव पहुंचे प्रशासनिक व वन विभाग के अधिकारियों ने बच्ची के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगीना-नहटौर मार्ग पर स्थित ग्राम बल्लाशेरपुर निवासी अंकित अपनी पत्नी व पांच वर्षीय पुत्री पूर्वी के साथ शुक्रवार की देर शाम खेत पर काम कर रहा था। तभी अचानक वहां आए गुलदार ने पूर्वी पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। प्रथम उपचार के बाद पूर्वी को गम्भीर अवस्था देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जहां पर घायल पूर्वी की मौत हो गई। परिजनों ने घटना से पुलिस व वन विभाग को अवगत कराया। पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार सुबह मौके पर जाकर घटनास्थल का जायजा लिया और परिजनों को हर संभव मदद की आश्वासन दिया। पुलिस ने पूर्वी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम वासियों ने क्षेत्र में पिंजरा लगा कर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। वहीं गोविंदराम गंगवार वन रेंज अधिकारी धामपुर ने बताया कि बच्ची के परिजनों को प्रशासन की ओर से चार लाख व वन विभाग की ओर से एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। गांव पहुंची टीम में गोविंदराम गंगवार के साथ आयुष्मान मित्तल एसडीओ नजीबाबाद, तेजपाल सिंह वन दरोगा, विजय भारत वन दरोगा, नहटौर कोतवाल पंकज कुमार तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन में गुलदार ने चार जगह किए हमले
बिजनौर। जिलले में गुलदार के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में ही गुलदार चार जगहों पर हमले कर चुका है, जिसमें दो की जान चली गई, वहीं दो घायल हैं।
पहला हमला नगीना के गांव किरतपुर में एक किशोरी पर किया था। इसमें उसकी जान चली गई थी। बाद में एक गुलदार पिंजरे में फंसा, जिसे अमानगढ़ में छोड़ दिया गया। इसी दौरान नगीना क्षेत्र में एक महिला पर गुलदार ने झपट्टा मार दिया। किसी तरह महिला ने गन्ने से मुकाबला कर गुलदार से जान बचाई। शुक्रवार को फिर से नगीना में गांव सहालीपुर कोटरा में दस वर्षीय बालक अरनव और नहटोर के गांव बल्ला शेरपुर में पांच साल की बच्ची पूर्वी पर गुलदार ने हमला कर दिया। इसमें पूर्वी की मौत हो गई।


जिले के हर क्षेत्र में गुलदार
जिले में इस समय कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां गुलदार न हो। तीन साल पहले जहां चंदक क्षेत्र में गुलदार ने पांच लोगों की जान ले ली थी। वहीं अब फिर से गुलदार हिंसक हो रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक जिले के जंगलों में 150 से भी ज्यादा गुलदार घूम रहे हैं। इनकी वीडियो भी आय दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed