फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Girl injured by sharp weapons

धारदार हथियारों से युवती को किया घायल

Wed, 19 Feb 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Girl injured by sharp weapons
धारदार हथियारों से युवती को किया घायल
विज्ञापन

नूरपुर/ शिवाला कला। गांव सेला में अपनी दादी के साथ चारा लेने गई एक युवती को पुरानी रंजिश के चलते गांव के चार युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवती को नूरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया है। युवती की बड़ी बहन की ओर से चार युवकों के खिलाफ तहरीर सौंपी गई है।

शिवालाकलां थानाक्षेत्र के गांव सेला निवासी धर्मपाल सैनी की पुत्री स्वाति सोमवार शाम अपनी दादी किशन देवी के साथ जंगल से चारा लेने गई थी। इस दौरान जंगल में गांव के युवकों ने स्वाति के साथ मारपीट करते हुए किसी धारदार हथियार से हमलाकर उसे घायल कर दिया। उसकी दादी चीख सुनकर वहां पहुंची तो युवक वहां से फरार हो गए। सूचना पर परिजन वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायल स्वाति को उपचार के लिए नूरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। घटना को लेकर स्वाति की बड़ी बहन चित्रा की ओर से गांव के ही चार लोगों के विरुद्ध मारपीट कर घायल करने की तहरीर पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed