फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gift of manga from Veena Vadi

वीणावादिनी से मांगा विद्या का वरदान

Sun, 10 Feb 2019 11:23 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sun, 10 Feb 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
Gift of manga from Veena Vadi
धामपुर के क्षत्रियनगर में वसंत पूजन करते मोहल्लेवासी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  जिले में वसंत पंचमी का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर विद्या और बुद्धि की कामना की। कई स्थानों पर यज्ञ का आयोजन भी किया गया। श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

इंटरनेशनल नैचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन की ओर से देवलोक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पर मां सरस्वती का जन्मदिन मनाया गया। जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, वैद्य अजय गर्ग, भारती शर्मा आदि मौजूद रहे। युवा शिव सेना  के जिला प्रमुख विजय मोहन गुप्ता ने मां सरस्वती की महिमा का गुणगान किया। नगर अध्यक्ष अंतरिक्ष कौशिक, चेतन सूर्यवंशी, महेंद्र सिंह आदि रहे। विश्व हिंदू परिषद की नगर इकाई की ओर से मां सरस्वती का पूजन किया गया। इसमें नगर अध्यक्ष मनोज शर्मा, जितेंद्र चौधरी, संजीव कुमार, प्रमोद कुमार आदि रहे।  
विज्ञापन

बरुकी में वसंत पंचमी और महान कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्मदिवस मनाया गया। ग्राम शादीपुर में गन्ना विकास परिषद बिजनौर के चेयरमैन नितिन मौर्य, भाजपा नेता डॉ. भरत सिंह, लज्जाराम सिंह, रवि गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में अमर सिंह, अमित कुमार, सत्यम मौर्य, मुनेश कुमार, सुनील गुप्ता, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।  हल्दौर में गहलोत डिग्री कॉलेज में वसंत पंचमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्या पंकज सिंह ने बच्चों को वसंत पंचमी का महत्व बताया।  कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरेंद्र सिंह ने किया। अध्यक्ष मानव मनोहर, मनोज कुमार, नवनीत चौधरी, आकाश कुमार, डॉ. पल्लवी, कामिनी राजपूत, चारु, शिवानी राजपूत, अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसंत पंचमी पर स्कूल में हवन-यज्ञ
नहटौर में वसंत पंचमी के मौके पर एसजीएल पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया गया, जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल की ओर से बच्चों को पुरस्कृत किया गया । स्कूल में वसंत पंचमी के अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा विधायक ओम कुमार ने किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना गाकर कार्यक्रमों की शुरुआत की। बच्चों ने झांसी की रानी, नानी तेरी मोरनी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि कार्यक्रम आयोजित कर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा विधायक ओमकुमार ने कहा कि बच्चों के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है। बच्चों के विकास के लिए बच्चे को शिक्षित करने का काम करें। उन्होंने कहा कि अपने खर्चे कम करके बच्चों को अवश्य शिक्षित बनाना चाहिए। ताकि बच्चे पढ़ लिखकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। ब्लॉक प्रमुख मृणाल त्यागी ने कहा कि छोटे छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई । इस मौके पर प्रधानाचार्य चरन सिंह, अध्यक्ष सुभाष चन्द्र, ग्राम प्रधान ककराला दिनेश सैनी, संजीव त्यागी, नवनीत चहल, नरेश, अरविंद चौधरी, प्रधान कपिल देव,केहर सिंह व प्रबंधक तिलक राज सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

मां शारदे को किया नमन
धामपुर में  मां शांति बाई सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतरा में रविवार को वसंत पंचमी, वीर हकीकत राय बलिदान दिवस व सूर्यकांत निराला की जंयती मनाई गई। यज्ञ में आहुति देकर राष्ट्र की खुशहाली की कामना की। सोमदत्त ने वीर हकीकत राय, सहायक अध्यापक भूपेंद्र सिंह ने सूर्यकांत निराला जी के जीवन प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विजेंद्र सिंह, अखिलेश, अरुण, कोमल, सुशील, कृष्णपाल रहे। संचालन हरनाम सिंह ने किया। उधर, क्षत्रिय नगर कालोनी में हवन यज्ञ कर वसंत रखा गया। दीपेंद्र चौहान, डीएस चौहान, एसके राजपूत, अवनि कुमार सिंह, संतोष राजपूत, शिशुपाल सिंह, अमित कुमार, सुमित, डा. अमित कुमार अभिषेक राजपूत रहे। फल चौक स्थित मंदिर ठाकुरद्वारा  बजरिया में वसंत पंचमी पर यज्ञ का आयोजन हुआ। लाजपतराय मुखिया, पुरुषोत्तम अग्रवाल , लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, दिनेश चंद अग्रवाल, सचिन कुमार अग्रवाल ने यज्ञ में आहुतियां देकर राष्ट्र की खुशहाली की कामना की। उधर, अफजलगढ़ नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में यज्ञ पंडित जितेंद्र शर्मा ने संपन्न कराया। प्रधानाचार्य रोहिताश्व सिंह, विपिन कुमार जैन, हर्ष रस्तौगी, अनिल रस्तोगी, पम्मी वर्मा सपत्नीक रहे। रोहिताश्व सिंह, जितेंद्र कुमार, बृजपाल सिंह, कल्याण सिंह, उरेश कुमार, आनंद सिंह मौजूद रहे। आर्यसमाज मंदिर में वसंत पंचमी पर सुशील रस्तोगी ने  पूजा कराई। 

पतंग उड़ाकर ऋतुराज वसंत का किया स्वागत
नजीबाबाद में शिक्षण संस्थाओं, नगर एवं ग्रामीण अंचलों में ऋतुराज वसंत का पूजन कर स्वागत किया गया। विद्यार्थियों और महिलाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से वसंत पंचमी पर्व मनाया। युवाओं ने उत्साह और उमंग के साथ रंग-बिरंगी पतंग आसमान में उड़ाईं।
सिटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विनय कौशिक एवं प्रधानाचार्य रश्मि अवस्थी के निर्देशन में पंडित संजय डबराल ने यज्ञ कराया। विद्यार्थियों ने आहुति देकर ऋतुराज वसंत का स्वागत किया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना की। निधि, प्रीति, तरन्नुम, रीता, साधना, दीक्षा, मानवी, जूही, दिव्यांशी, सुमन, विनिता, प्रतिभा, निधि, रचना, पूजा, उमा, अंजलि, गौतम जैन, शोभित मित्तल, आशुतोष उपस्थिति रहे।
साहू छजमलदास रामरक्षपाल सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रकाशवीर आर्य, अध्यक्ष कमलेश तायल, व्यवस्थापक विष्णुचंद अग्रवाल की उपस्थिति में ऋतुराज वसंत के आगमन पर हवन पूजन किया गया। संतोष जैन, ब्रज भूषण भारद्वाज, आचार्य संदीप पांडेय, राजकमल, शूरवीर सिंह, उत्तम कुुमार, नीरज कुमार, प्रियंका, मीरा, अलका, दीपाली आदि मौजूद रही। इनरव्हील क्लब की सुदेश गुप्ता, रश्मि अग्रवाल, मीरा मित्तल के निर्देशन में क्लब सदस्यों ने कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वसंत पंचमी पर्व मनाया। महिलाओं ने गीत गाकर वातावरण वसंतमय कर दिया। आश्रम के हरवंश, छोटे लाल, प्रेम शंकर, क्रांति देवी, छोटी, मंगल सिंह ने भी वसंत पंचमी पर गीत गाए। शैल अग्रवाल, अंजू मेहरा, पुष्पलता, इंदू, पुष्पा अग्रवाल आदि क्लब सदस्य मौजूद रहीं। वहीं, नगर एवं ग्रामीण अंचलों में मुख्य होलिका दहन स्थान पर वसंत पंचमी का पूजन किया गया। होली कल्याण समिति के सदस्य सुभाष अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, राम कुमार अग्रवाल, सुरेंद्र मोहन, अन्नी नामदेव, अमित वर्मा, राजेंद्र वर्मा, संजय, कार्तिक, अवनी, चिंटू की उपस्थिति में पंडित शैलेंद्र मिश्रा ने चौक बाजार चौराहे पर वसंत पूजन किया। नगर सुराही बाजार, संतोमालन, मुक्टेश्वर, आदर्शनगर, सुभाषनगर, रमेशनगर, बसंती माता मंदिर, कल्लूगंज, चौक बाजार आदि में वसंत पंचमी पूजन किया गया।

धूमधाम से निकाली संत रविदास की शोभायात्रा
नजीबाबाद में ग्राम खिदरीपुरा में भव्य कलशयात्रा के साथ संत रविदास की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा की गई। मूर्ति स्थापना से पूर्व श्रद्धालुओं ने संत रविदास मूर्ति की शोभायात्रा निकाली।

अनुसूचित जाति-जन जाति के पूर्व जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह, हेतराम सिंह, रघुवीर सिंह, केवल सिंह, संजीव कुमार के नेतृत्व में गांव खिदरीपुरा में संत रविदास मूर्ति स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया गया। मूर्ति स्थापना से पूर्व कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में बड़ी संख्याओं में महिलाओं रेखा, सावित्री, सुदेशना, संतोष, इमरती देवी, मंजू, लता, सुरेशना सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलश धारण किए। संत रविदास की मूर्ति के साथ भव्य कलशयात्रा बुंदकी मार्ग से होती हुई सीकेआई चौराहा पहुंची। संत रविदास के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने गांव पहुंचकर पूजा-अर्चना के साथ संत रविदास की मूर्ति स्थापित की। 12 फरवरी को सामूहिक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संत रविदास मूर्ति स्थापना एवं शोभायात्रा में क्षेत्रीय ग्रामीणों गौरव, रोहिताश, हरवंश, सूरजभान, चेतराम, सोनू, राकेश, होरी, अवधेश, अरविंद, पीतम, घनश्याम आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed