{"_id":"5ff9efb48ebc3e2e3c10bcd3","slug":"ghatauli-caught-at-the-purchasing-center-of-billi-mill-bijnor-news-mrt5197346136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलाई मिल के क्रय केंद्र पर पकड़ी घटतौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलाई मिल के क्रय केंद्र पर पकड़ी घटतौली
विज्ञापन

बिजनौर। गन्ना विभाग की टीम ने बिलाई चीनी मिल के पृथ्वीपुर क्रय केंद्र पर 60 किलो की घटतौली पकड़ी है। तौल इंचार्ज का लाइसेंस निलंबित किया जा रहा है।
बिलाई चीनी मिल के पृथ्वीपुर क्रय केंद्र पर घटतौली की शिकायत मिली थी। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह, अपर सांख्यिकी अधिकारी विकल भारती व सहायक चीनी आयुक्त देवेंद्र मौर्य शनिवार को क्रय केंद्र पहुंचे। विकल भारती कंबल ओढ़कर किसान की तरह क्रय केंद्र के पास पहुंचे और तौल इंचार्ज सोहनवीर सिंह को अलग खड़ा कर दिया। डीसीओ ने अपनी गाड़ी कांटे पर खड़ी की तो वजन 16.15 क्विंटल आया। कांटे पर तीन क्विंटल के बाट बढ़ाने पर वजन 19.15 क्विंटल के बजाए 18.55 क्विंटल आया। कांटे में 60 किलो की घटतौली पकड़ी गई। सहायक चीनी आयुक्त द्वारा अब तौल इंचाई के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। डीसीओ यशपाल सिंह के अनुसार क्रय केंद्रों की जांच लगातार जारी रहेगी।