फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Getting high neck registration plate installed

गले की फांस बना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाना

Sun, 21 Feb 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Getting high neck registration plate installed
गले की फांस बना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाना
विज्ञापन

बिजनौर। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहन स्वामियों के लिए सिरदर्द बनी है। वाहन मालिकों के सामने असमंजस की स्थिति ये बनी है कि हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगवाएं तो नकली होने का खतरा और न लगवाएं तो चालान कर डर। ऐसे में इसकी पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। मेरठ, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद आदि जनपदों में फर्जी एचएसआरपी बनाने का खुलासा हो चुका है, हालांकि अभी तक बिजनौर जनपद में इस तरह का कोई मामला पकड़ में नहीं आया है। मगर इस बीच वाहन स्वामियों के साथ धोखाधड़ी हो सकती है। इसकी पारदर्शिता बनी रहे, इसे लेकर परिवहन विभाग के अफसरों और वाहन डीलरों को सामंजस्य बनाकर इसकी गहनता से जांच करनी होगी, जिससे जनपद में फर्जीवाड़ा न हो सके।
एक अप्रैल 2020 से पहले के सभी वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य किया गया है। इसके बाद वाले सभी वाहनों पर यह प्लेट वाहन कंपनियों से ही लगी हुई आ रही है। सरकार ने सभी वाहन स्वामियों को अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने के लिए 15 जुलाई 2022 तक की मोहलत दी है। इसके बाद से वाहनों पर जुर्माना लगना शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन शिव शंकर सिंह ने बताया कि असली हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की खास पहचान ये है कि उस पर अशोक चक्र बना होता है, जबकि नकली नंबर प्लेट पर होलोग्राम नहीं होता। दूसरी पहचान है कि असली प्लेट पर 11 अंकों का लेजर कोड पड़ा होता है। कोई भी इसकी कॉपी नहीं कर सकता। इसका हर वाहन मालिक को ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस फर्जीवाड़े से बचने के लिए वाहन संचालकों के पास दो विकल्प मौजूद हैं। पहला कि कोई भी वाहन स्वामी स्वयं ही bookmyhsrp.com अथवा siam पर जाकर स्वयं ही ऑनलाइन बुकिंग कर सकता है। दूसरा कि वह संबंधित वाहन के डीलर से भी यह कार्य कराया सकता है। उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन के लिए 354 रुपये और चार पहिया वाहन के लिए 650 रुपये ऑनलाइन शुल्क कटता है। इसके साथ ही 30 रुपये बैंक चार्ज भी वाहन स्वामी को भुगतान करना होता है। कविता मोटर्स के स्वामी भगवानदास ने बताया कि अपने वाहन की रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने के लए कोई भी वाहन मालिक सारी डिटेल इस वेबसाइट पर ऑनलाइन कर मंगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed