कोरोना से निजात और खुशहाली के लिए दुआ कराई
नजीबाबाद। ग्राम पंचायत कमालपुर खाईखेड़ी की निवर्तमान प्रधान नसरीन बानो की ओर से ग्राम पंचायत का पांच वर्ष का कार्यकाल सफलता पूर्वक संपन्न करने और नववर्ष के उपलक्ष्य में ग्राम प्रधानपति आफताब अंसारी के नेतृत्व में संगोष्ठी आयोजित की गई। क्षेत्र की समस्याओं को हल कराने में सक्रिय योगदान के लिए किसान नेता एवं शिक्षक बाबूराम तोमर को सम्मानित किया गया।
मो.जाकिर की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि पंचायत सेक्रेट्री अनुज मलिक रहे। कोरोना संक्रमण से निजात, विकास और खुशहाली के लिए पेश इमाम मुफ्ती इमरान ने मुफ्ती साबिर इस्लाम, हाफिज जैनुल हसन, हाफिज गुलाम मुज्तबा की उपस्थिति में दुआ कराई। कार्यक्रम में जलालाबाद चौकी प्रभारी बलराम यादव, सुनीराम रंगा, शमीम अहमद, निसार खां, मास्टर जितेंद्र सिंह, गोपी सिंह, पूर्व प्रधान अहमद रजा, हामिद अंसारी, शाहनवाज, अनीस अंसारी सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।