फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Get admission in vacant seats of ITI by 17 October

Bijnor News: आईटीआई की रिक्त सीटों पर 17 अक्तूबर तक कराएं दाखिला

Sun, 12 Oct 2025 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 12 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Get admission in vacant seats of ITI by 17 October
बिजनौर। राजकीय आईटीआई संस्थानों में रिक्त सीटों पर विद्यार्थियों को दाखिला लेने का एक और सुनहरा अवसर मिला है। दाखिला लेने के लिए पहले ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को अपना विषय परिवर्तन करना होगा। नए विद्यार्थियों को दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। इन 79 सीटों पर दाखिला लेने के लिए 17 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में पांच राजकीय और 21 निजी आईटीआई संस्थान है। इन संस्थानों में विभिन्न ट्रेडों में दाखिले के लिए इस बार चार मेरिट लिस्ट जारी की गई। चार बार मेरिट के बाद भी करीब 79 सीटों अभी भी दाखिले नहीं होने से खाली है। शैक्षिक सत्र भी आरंभ हो गया। शासन व विभाग ने रिक्त सीटों पर दाखिले की पांच वीं बार प्रक्रिया आरंभ की है।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई संस्थान बिजनौर के प्रधान सहायक राकेश शर्मा ने बताया कि जनपद में संचालित राजकीय आईटीआई बिजनौर, नगीना, नजीबाबाद, धामपुर एवं अफजलगढ़ में अभी तक हुए चार चरण के प्रवेश के उपरांत भी कुछ ट्रेड में कुछ सीट रिक्त रह गई है। इनका सीटों का विवरण www.scvtup.up.in पर उपलब्ध है। राजकीय आईटीआई बिजनौर में प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने बताया कि इन सीटों पर प्रवेश के लिए पुराने पंजीकृत विद्यार्थियों को पोर्टल पर विकल्प परिवर्तन करना हैं। ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है। ऑनलाइन आवेदन कर संबंधित संस्थान में 17 अक्तूबर 2025 तक उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते हैं। राजकीय आईटीआई की इन ट्रेड में रिक्त सीट
विज्ञापन
विज्ञापन

- अफजलगढ़ में आईसीटी की - 2
- अफजलगढ़ में ड्रेस मेकिंग की- 25
- अफजलगढ़ में पेंटर जनरल की- 10
-नगीना में प्लंबर की -15
- नगीना में बेसिक डिजाइनर -1
- नजीबाबाद में स्विंग टेक्नोलॉजी -22
नजीबाबाद में कंप्यूटर एडेड एंब्रायडरी की - 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed