{"_id":"61ca0ea13a07a836fb603608","slug":"gender-equity-program-to-be-held-at-block-level-bijnor-news-mrt570992710","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक स्तर पर होगा जेंडर इक्विटी कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक स्तर पर होगा जेंडर इक्विटी कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक स्तर पर होगा जेंडर इक्विटी कार्यक्रम
बिजनौर। शिक्षा विभाग की ओर से जनपद में सोमवार से ब्लॉक स्तर और विद्यालय स्तर पर जेंडर इक्विटी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत नारी शिक्षा चौपाल आयोजित की जाएगी। जिसमें छात्राओं की शिक्षा और सशक्तीकरण पर चर्चा-परिचर्चा होगी।
शिक्षा विभाग द्वारा जिले के प्रत्येक ब्लॉक और विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाले जेंडर इक्विटी कार्यक्रम में स्टाल का प्रदर्शन, पोस्टर/आर्ट-क्राफ्ट गैलरी का निर्माण, बालिका शिक्षा के मार्ग में आने वाली बाधाओं एवं उनके निस्तारण के मुद्दे पर विचार गोष्ठी, मीना मंच और पावर एंजिल के द्वारा नुक्कड़ नाटक/पपेट शो का आयोजन, प्रशिक्षित बालिकाओं द्वारा आत्मरक्षा के कौशलों का प्रदर्शन, बालिका शिक्षा और सशक्तीकरण पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही बालिका शिक्षा क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाली पांच पावर एंजिल का सम्मान किया जाएगा।
बीएसए जय करन यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत ही 6 से 14 वर्ष की बालिकाओं के नामांकन के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर पर अध्यापकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में मीना मंच पर मीना की फिल्में, पहेली की सहेली, खिलौना, राजकुमारी, मेरा हीरो, मुझे स्कूल अच्छा लगता है, आम का बंटवारा, छोटी सी दुल्हन, मुर्गियों की गिनती, धौसिए से कौन डरता है, लड़का ही होगा, बेटियों की देख-रेख फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। जो छात्राओं को जागरूक करने के लिए हैं।