फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gazette notification issued for land earmarked for the Ganga Expressway.

Bijnor News: गंगा एक्सप्रेसवे के लिए चिह्नित भूमि का गजट जारी

Sat, 12 Sep 2026 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Gazette notification issued for land earmarked for the Ganga Expressway.
-गंगा एक्सप्रेसवे के लिए इसी माह जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया होगी शुरू
विज्ञापन

-10 हजार से ज्यादा किसानों की जमीन का किया जाएगा अधिग्रहण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी बीच एक्सप्रेसवे के लिए चिह्नित भूमि का गजट जारी कर दिया गया है। अब इसी माह भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

गंगा एक्सप्रेसवे जिले की चांदपुर, बिजनौर और नजीबाबाद तहसील के 109 गांवों से होकर गुजरेगा। परियोजना के लिए करीब एक हजार हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। इसमें 10 हजार से अधिक किसानों की जमीन शामिल है। गजट जारी होने के बाद अब अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है। अब चिन्हित जमीनों के दर निर्धारण की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रशासन की ओर से चिह्नित भूमि से संबंधित अभिलेखों और अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने की कार्रवाई की जा रही है। अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद संबंधित किसानों को उनकी भूमि के संबंध में जानकारी दी जाएगी। गंगा एक्सप्रेसवे को जिले के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके निर्माण से आवागमन सुगम होने के साथ ही दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और प्रदेश के अन्य हिस्सों तक संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- वर्जन::
गंगा एक्सप्रेसवे के लिए चिन्हित जमीन का गजट जारी कर दिया गया है। अब जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। जमीन अधिग्रहण के बाद जल्द ही एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। - शरद पाल, एडीएम न्यायिक, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed