फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gayatri Parivar honored IAS Shagun Kaushal

Bijnor News: गायत्री परिवार ने आईएएस शगुन कौशल को किया सम्मानित

Wed, 11 Mar 2026 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Gayatri Parivar honored IAS Shagun Kaushal
नजीबाबाद-गायत्री शक्तिपीठ पर आईएएस बने शगुन कौशल को सम्मानित करते गायत्री परिवार के प्रतिनिधि।
नजीबाबाद। गायत्री शक्तिपीठ में दीपकों के दिव्य प्रकाश में आईएएस बने शगुन कौशल सम्मानित किया गया। दीप यज्ञ में अनेक गायत्री साधकों ने भाग लिया। शक्तिपीठ के संरक्षक पूर्व न्यायिक अधिकारी राम अवतार सिंह, व्यवस्थापक डॉ.दीपक कुमार ने शगुन कौशल का गायत्री मंत्र का दुपट्टा ओढ़ाकर कर पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सद्साहित्य व गायत्री माता का चित्र देकर सम्मानित किया। शक्तिपीठ अध्यक्ष कमल शर्मा, सचिव जितेंद्र सिंह, ट्रस्टी हरीश शर्मा, कामेश शर्मा, जिला समन्वयक इंद्रदेव शर्मा आदि ने दीपयज्ञ में गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र व स्वस्तिवाचन के मंत्रों द्वारा शगुन कौशल के आध्यात्मिक भौतिक प्रगति की कामना की। ट्रस्टी मुकुल गुप्ता ने शगुन कौशल को राष्ट्र समाज के लिए समर्पित रहने का मार्गदर्शन दिया। दीप यज्ञ में सुमन वर्मा सहित अनेक गायत्री साधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed