Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gave the message of unity by taking out a march in the city

Bijnor News: शहर में पदयात्रा निकालकर दिया एकता का संदेश

Tue, 18 Nov 2025 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 18 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Gave the message of unity by taking out a march in the city
बिजनौर में वर्धमान काॅलेज में सरदार बल्लभाई पटेल की जयंती पर विशाल एकता पदयात्रा बुल्डोजर से पु
बिजनौर। शहर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में एकता पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान सरदार पटेल के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इससे पहले वर्धमान कॉलेज में आयोजित जनसभा में सुबह से ही लोग पहुंचने शुरू हो गए। कार्यक्रम में लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयकारे लगाए। जनसभा में भाजपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने सरदार पटेल के एक राष्ट्र, श्रेष्ठ राष्ट्र नीति की प्रशंसा की और सरदार पटेल को आधुनिक भारत का निर्माता कहा। भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पटेल ने ही भारत को असली भारत बनाया। हमें एकता के साथ रहकर आगे बढ़ना है।
विज्ञापन

सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी कहा कि पटेल ने हमेशा एकता की बात की है। भाजपा नेता मौसम चौधरी ने कहा कि देश की आजादी के बाद अखंड भारत बनाने की चुनौती थी। सरदार पटेल ने चुनौती को पूरा किया और अखंड भारत बनाया। इसके बाद शुरू हुई पदयात्रा डीएबी के सामने से नई बस्ती होते हुए बुल्ला का चौराहा, नगरपालिका, सिविल लाइन से होकर वापस वर्धमान कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदयात्रा पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा
एकता पदयात्रा शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। इस दौरान नगरपालिका, सिविल लाइन, शक्ति चौराहा सहित अन्य जगह पुष्पवर्षा की गई। सिविल लाइन में पेट्रोल पंप के सामने बुल्डोजर से पदयात्रा पर पुष्पवर्षा हुई।


कार्यक्रम में ये लोग भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में बिजनौर नगरपालिका चेयरपर्सन इंदिरा सिंह, झालू नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री महावीर सिंह, अनूप वाल्मीकि, तेजपाल वर्मा, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर, उदयपाल सिंह, राजेंद्र कुमार, हरजिंदर कौर, पूनम गोयल, महेंद्र धनौरिया आदि मौजूद रहे।

बिजनौर में वर्धमान काॅलेज में सरदार बल्लभाई पटेल की जयंती पर विशाल एकता पदयात्रा बुल्डोजर से पु

बिजनौर में वर्धमान काॅलेज में सरदार बल्लभाई पटेल की जयंती पर विशाल एकता पदयात्रा बुल्डोजर से पु

बिजनौर में वर्धमान काॅलेज में सरदार बल्लभाई पटेल की जयंती पर विशाल एकता पदयात्रा बुल्डोजर से पु

बिजनौर में वर्धमान काॅलेज में सरदार बल्लभाई पटेल की जयंती पर विशाल एकता पदयात्रा बुल्डोजर से पु

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed