नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया
जलालाबाद। नगर पंचायत जलालाबाद में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने नगर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
नगर पंचायत जलालाबाद की चेयरपर्सन सायरा अंसारी, अधिशासी अधिकारी हरिनारायण सिंह के निर्देशन में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नुक्कड़ सभा और नुक्कड़ नाटक आयोजित हुआ। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सफाई न रखने पर होने वाली हानि और स्वच्छता रखने पर होने वाले लाभ को दर्शाया। पालिका कर्मियों ने फ्लाईओवर के निकट, होली चौराहा, सैय्यदों वाली मस्जिद, मोहल्ला कुरैशियान, प्रेमनगर आदि स्थानों पर नुक्कड़ सभा और नाटक का आयोजन ने नागरिकों को जागरूक किया। इस अवसर पर नईम अहमद, हसन मुस्तुफा, मो.नौशाद, अतीकुर्रहमान आदि मौजूद रहे।