{"_id":"611556708ebc3e7c9c5a7b1e","slug":"gave-information-about-cow-protection-to-villagers-bijnor-news-mrt5516145163","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को गोरक्षा की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को गोरक्षा की जानकारी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों को गोरक्षा की जानकारी दी
नहटौर। गांव फुलसंदा में विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. मंजू चौधरी ने ग्रामीणों से गोरक्षा की जानकारी दी।
गांव फुलसंदा में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. मंजू चौधरी ने गोरक्षा के लिए सतर्क और जागरूक होने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले की कई गोशालाओं का उन्होंने निरीक्षण किया है। इस दौरान झालू और मंडावर की गोशालाओं में बहुत ही बड़ी अव्यवस्था देखने को मिली है। झालू की गोशाला में मरी 6 गायों के मामले में प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। वह जिले की गोशालाओं की व्यवस्थाओं को जब तक ठीक नहीं करातीं तब तक जिले से नहीं जाएंगी। उन्होंने झालू की गोशाला प्रकरण को लेकर जिला अधिकारी से भी जांच की मांग की है। यदि जिले की गोशाला में फैली व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होता तो इस मुद्दे को उच्च स्तर पर उठाया जाएगा। इस मौके पर शिवानी घाघर प्रमुख मातृ शक्ति विश्व हिंदू परिषद, उत्कर्ष चौधरी, जितेंद्र चौधरी आदि ने भाग लिया।