फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   gathbandhan par garmayi siyasat

गठबंधन पर गरमाई सियासत

Tue, 17 Jan 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
शैलेंद्र गौड़
विज्ञापन

बिजनौर। विधानसभा चुनाव में सपा, कांग्रेस-रालोद में महागठबंधन की आस से जिले की सियासत गरमा गई है। जिले की चांदपुर, नहटौर सीट रालोद और बढ़ापुर कांग्रेस के खाते में जा सकती है। भाजपा व सपा के कई नेताओं ने दो सीटों पर टिकट पाने के लिए रालोद की ओर रुख कर लिया है।

आयोग ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पक्ष में साइकिल चुनाव चिह्न का फैसला सुनाया। फैसले के बाद से सियासी गलियारों में खलबली मच गई। सपा, कांग्रेस-रालोद के बीच महागठबंधन की उम्मीद जग गई है। सपा के चुनाव चिह्न की वजह से यह महागठबंधन अभी तक अटका पड़ा था। महागठबंधन हुआ तो रालोद के खाते में चांदपुर व नहटौर सीट जा सकती हैं। कांग्रेस के खाते में बढ़ापुर सीट जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सपा को बिजनौर, नजीबाबाद, नूरपुर, धामपुर, नगीना सीट मिलने की उम्मीद है। हालांकि कांग्रेस कई सीट लेना चाहती है। नजीबाबाद सीट पर कांग्रेस के नेता सुधीर पाराशर ने काफी पहले से चुनाव की तैयारी कर रखी है। सीटों को लेकर जिले की राजनीति में भी हलचल मची है। राजनीतिक गलियारों में दिनभर इस गठबंधन पर चर्चा होती रही। सबकी नजर इस गठबंधन पर टिकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गठबंधन होता देख भाजपा व सपा के टिकट से वंचित रह गए दावेदारों ने रालोद की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। जिले की एक सीट से भाजपा का टिकट मांग रही एक महिला नेता ने भी रालोद के दिल्ली कार्यालय पर टिकट के लिए दस्तक देनी शुरू कर दी है। सपा के कई नेता भी रालोद कार्यालय पर डेरा डाले हुए हैं। ये नेता चांदपुर व नहटौर सीट पर टिकट चाहते हैं। जिले के रालोद नेताओं से भी टिकट चाहने वाले सिफारिश लगवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed