फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gateman fell asleep drunk, the gate remained closed for hours

Bijnor News: नशे में टल्ली होकर सो गया गेटमैन, घंटों बंद रहा फाटक

Thu, 29 Jun 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 29 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Gateman fell asleep drunk, the gate remained closed for hours
- लापरवाही बरतने पर रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन को किया गया निलंबित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

स्योहारा। रेलवे फाटक को बंद कर गेटमैन सो गया, घंटों तक फाटक बंद रहा तो वाहनों की कतार लग गई। गेटमैन पर नशे की हालत में टल्ली होकर सो जाने का आरोप है। मामले में गेटमैन को निलंबित कर दिया गया है।

बुधवार की दोपहर स्योहारा नूरपुर रेलवे फाटक पर गेटमैन शराब के नशे में रेलवे फाटक बंद कर सो गया। बताया गया कि गेटमैन रामकिशन आए दिन शराब के नशे में रहता है। बुधवार को भी दोपहर 1:40 बजे नशे में रेल फाटक बंद करने के बाद अपने केबिन में सो गया। इस कारण राहगीर आधा घंटे तक परेशान रहे। इस दौरान रेल फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में परेशान राहगीरों ने 2:10 पर गेटमैन को उठाकर फाटक को खुलवाया। जिसके बाद रेल फाटक को खुलवा कर आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन

परेशान राहगीरों ने बताया कि पदस्थापित गेटमैन ड्यूटी के प्रति लापरवाह रहता है। इससे वाहन चालक व राहगीर परेशान रहते हैं। राहगीरों ने रेल प्रशासन से रेलवे फाटक पर व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। रेलवे स्टेशन एच एम मीणा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। गेटमैन रामकिशन को ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया गया है। पहले भी रामकिशन ड्यूटी के दौरान लापरवाही पर सस्पेंड हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed