फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganpati procession with cheers

जयकारों के साथ निकली गणपति शोभायात्रा

Fri, 09 Sep 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ganpati procession with cheers
नजीबाबाद के स्टेशन परिसर में माखन मटकी प्रतियोगिता देखने उमड़ी भीड़। - फोटो : NAZIBABAD
जयकारों के साथ निकली गणपति शोभायात्रा
विज्ञापन

नजीबाबाद। श्री गणेश चौथ महोत्सव समिति के नेतृत्व में गणपति जयकारों के साथ भव्य गणपति शोभायात्रा निकाली गई।
गणपति बप्पा मोरिया, अब के बरस तू जल्दी आ... उद्घोष के साथ भव्य गणपति शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, विधायक ओम कुमार, एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, डिप्टी कमिश्नर नीरज सिंह की उपस्थिति में पंडित जितेंद्र डबराल ने गणपति डोले की पूूजा-अर्चना की। संरक्षक चौ.कुलवीर सिंह, अध्यक्ष दिनेश चंद वर्मा, मंत्री रविंद्र चौहान, मटकी संयोजक शैलेंद्र चौधरी, अवनीश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, डॉ.राजीव अरोड़ा, डॉ. एसके जौहर, राजीव अग्रवाल, राहुल वर्मा, विनय कौशिक, अरुण पाटिल, वरिष्ठ मीडियाकर्मी सूर्यमणि रघुवंशी, पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर की उपस्थिति में गणपति भक्ति धुन पर आधारित शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ।

शोभायात्रा के उद्घाटन अवसर पर नगर में पहली बार स्टेशन परिसर में हाइड्रा पर लटकी माखन मटकी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। बाजार कल्लूगंज और चौक बाजार में भी गणपति जयकारों के साथ टीमों ने माखन मटकी प्रतियोगिता में भाग लिया। शोभायात्रा में थाना प्रभारी राधेश्याम के नेतृत्व में भारी पुलिस सुरक्षाबल उपस्थित रहा। श्री गणपति शोभायात्रा में श्रीराम दरबार, बाहुबली हनुमान, बांकेबिहारी, खाटू श्याम, शिव-पार्वती झांकियां और शिव अघोरी रोड शॉ, राधा-कृष्ण नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed