फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gangster arrested with pistol looted from Daroga

दरोगा से लूटी पिस्टल के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार

Fri, 17 Jan 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Gangster arrested with pistol looted from Daroga
नहटौर उपद्रव में पिस्टल छीनने वाला आरोपी साजिद उर्फ काले। - फोटो : BIJNOR
दरोगा से लूटी पिस्टल के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार
विज्ञापन

नहटौर(बिजनौर)। नहटौर उपद्रव के दौरान दरोगा आशीष तोमर की पिस्टल लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पिस्टल बरामद कर ली है। आरोपी पर गैंगस्टर में निरुद्ध है और जिला बदर भी है। आरोपी पर लूट, डकैती, चोरी व गोकशी समेत आठ मामले दर्ज हैं। आरोप है कि लूटी गई पिस्टल से ही आरोपी ने नहटौर उपद्रव में पुलिस पर गोली बरसाईं थीं। पुलिस को शक है कि सुलेमान की भी इसी पिस्टल से ही हत्या की हुई।

नहटौर में बीस दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जमकर उपद्रव हुआ था। उपद्रव में गोली लगने से दो लोगों सुलेमान एवं अनस की मौत हो गई थी। ओमराज, सलमान समेत तीन युवक घायल हुए थे। दरोगा आशीष तोमर की नाइन एमएम की पिस्टल लूट ली थी। स्वाट टीम का सिपाही मोहित, दरोगा आशीष तोमर समेत कई पुलिस वाले गोली लगने से घायल हुए थे। पुलिस के मुताबिक उपद्रवियों ने पुलिस पर गोलियां बरसाईं थीं। पुलिस की दो गाड़ी समेत कई वाहन फूंक डाले थे। पुलिस को मोहल्ला नेजा सराय निवासी साजिद उर्फ काले पर पिस्टल लूटने का शक था। पुलिस ने साजिद को रोडवेज बस स्टैंड के पास से दबोचकर सख्ती से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार एसआईटी की टीम एवं नहटौर पुलिस ने साजिद की निशानदेही पर गांव झारखंडी स्थित कब्रिस्तान के पास से दारोगा की लूटी गई पिस्टल को बरामद कर लिया है। घटना के बाद से साजिद ने पिस्टल को वहीं छिपा दिया था। पुलिस को शक है कि साजिद की पिस्टल से चलाई गोली ही सुलेमान को लगी थी। इसकी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह के मुताबिक उपद्रव के दौरान लूटी गई पिस्टल नाइन एमएम की थी। पिस्टल के साथ दस कारतूस की मैगजीन भी थी। मैगजीन के सभी दस कारतूस पुलिस पर गोली चलाकर इस्तेमाल किए गए। आरोपी साजिद उर्फ काले जिला बदर है और उस पर गैंगस्टर भी लगी हुई है। लूट, चोरी, डकैती एवं गोकशी समेत उस पर आठ मामले दर्ज हैं। नहटौर उपद्रव के बाद वह फरार हो गया था। घर वालों से मिलने वह नहटौर आ रहा था। पुलिस ने इसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed