फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganga Utsav celebrated at Ganga Barrage Ghat

गंगा बैराज घाट पर मनाया गया गंगा उत्सव

Sat, 05 Nov 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Ganga Utsav celebrated at Ganga Barrage Ghat
बिजनौर में बैराज पर गंगा उत्सव के तहत गंगा दीप दान करते वन विभाग के अधिकारी। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। गंगा बैराज घाट पर गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के तहत गंगा आरती, गंगा संकल्प और दीपदान किया गया। इसके अलावा गंगा प्रहरियों और गणमान्य व्यक्तियों को गंगा की साफ-सफाई और जल को रसायनों से बचाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम गंगा बैराज घाट पर नमामि गंगे, नेहरू युवा केंद्र, वन विभाग ने गंगा उत्सव कार्यक्रम मनाया। इससे पहले जिलेभर में गंगा उत्सव कार्यक्रम के तहत क्विज प्रतियोगिता, जागरूक कार्यक्रम, पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में लोगों को गंगा जल को रासायनिक पदार्थो से बचाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

एसडीओ ज्ञान सिंह ने बताया कि गंगा उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा बैराज घाट बिजनौर में गंगा संकल्प, दीपदान एवं गंगा आरती की गई। वहां गंगा प्रहारियों द्वारा गंगा की साफ सफाई, उसके जल को हानिकारक रसायनों और अन्य दूषित करको से मुक्त रखते हुए जलीय वन्य जीवों को संरक्षित करने के बारे में बताया गया। गंगा बैराज घाट पर गंगा आरती के समय एसडीओ फारेस्ट ज्ञान सिंह, रेंजर विकास वरुण, गोविंद विश्वास, हेमराज खेड़ाकी, पुलकित कुमार, नेहरू युवा केंद्र, गंगा प्रहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed