फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganga stream will be brought to Vidur Ashram

विदुर आश्रम तक लाई जाएगी गंगा की धारा

Fri, 17 Sep 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Ganga stream will be brought to Vidur Ashram
बिजनौर के गंज में स्थित विदुर कुटी। - फोटो : BIJNOR
विदुर आश्रम तक लाई जाएगी गंगा की धारा
विज्ञापन

रजनीश त्यागी
बिजनौर। विदुरकुटी के जीर्णोद्धार के बाद अब गंगा की धारा को महात्मका विदुर के आश्रम के पास से निकालने की तैयारी तेज हो गई है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही श्रद्धालु महात्मा विदुर के दर्शन कर पास में ही गंगा स्नान कर सकेंगे। प्रशासन ने इसके लिए प्रोजेक्ट लगभग तैयार कर लिया है, जो शासन को भेजने की तैयारी चल रही है। यह मांग सालों से जिलेभर के लोग करते आ रहे हैं, जिसे अब अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
बिजनौर जिला विदुरभूमि के नाम से जाना जा रहा है, लेकिन सालों से विदुरकुटी ही नेताओं और जिले के अफसरों की अनदेखी का शिकार थी। करीब तीन माह पहले डीएम उमेश मिश्र ने प्रशासनिक अधिकारियों और जनसहयोग से ही विदुरकुटी की सूरत बदल दी। जहां विदुरकुटी इस समय केसरिया नगरी के रूप में दिख रही है, वहीं यहां वृद्धाश्रम, आयुर्वेदिक सेंटर भी आ रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पहली बार प्रशासनिक अफसरों ने विदुर आश्रम में पहुंचकर जनता के साथ त्योहार मनाया। विदुरकुटी के विकास के साथ-साथ गंगा की धारा को उसके पुराने मार्ग पर लाने की मांग भी उठ रही थी। कुछ दशक पहले गंगा की एक धारा विदुरआश्रम के पास बने घाट से होकर बहती थी। प्रशासन ने इसकी भी रूप रेखा तैयार कर ली है। पूरा प्रोजेक्ट लगभग तैयार हो चुका है, जिसे शासन को भेजा जाना है। माना जा रहा है कि 21 सितंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन

गजल सम्राट दुष्यंत कुमार के नाम होगा संग्रहालय
हिंदी गजल के क्षेत्र में बड़ा नाम दुष्यंत कुमार जिले में ही उपेक्षित रहे हैं। अब ऐसा नहीं होगा। हिंदी से जुड़े साहित्यकार, कवि, शायरों की इस मांग को देखते हुए डीएम उमेश मिश्रा ने इसके लिए भी एक प्रोजेक्ट तैयार किया है। माना जा रहा है कि जिला मुख्यालय पर ही दुष्यंत कुमार के नाम पर पुस्तकालय या संग्रहालय हो सकता है। सूत्रों की मानें तो बिजनौर क्लब के बराबर में बने पुस्तकालय को विकसित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदुरकुटी के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गंगा की धारा को लाने के लिए प्रोजेक्ट तैयार हो रहा है। साथ ही हिंदी गजल सम्राट कहे जाने वाले दुष्यंत कुमार के नाम पर जिला मुख्यालय पर कुछ काम कराने की तैयारी है। इसकी मांग लगातार जगह जगह से आ रही थी। प्रोजेक्ट बनने पर शासन को भेज दिया जाएगा
- उमेश मिश्र, डीएम बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed