{"_id":"63655f4825c24a3b371ffab2","slug":"ganga-snan-fair-aarti-site-built-on-ganga-ghat-preparations-completed-bijnor-news-mrt6122347189","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान मेला: गंगा घाट पर बनाया गया आरती स्थल, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान मेला: गंगा घाट पर बनाया गया आरती स्थल, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
बिजनौर में गंगा स्नान मेले में बनाया गया गंगा घाट।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। गंगा स्नान मेले को भव्य बनाने में इस कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है। गंगा आरती के लिए आरती स्थल को तैयार कर लिया गया जबकि सेल्फी प्वाइंट बनाने का काम जारी रहा। वहीं मेले में कोतवाली का पंडाल भी एक दिन पहले ही तैयार कर दिया गया। अबकी बार सुरक्षा व्यवस्थाओं में ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।
शुक्रवार को सवेरे से ही जिला पंचायत के अधिकारी विदुर कुटी के पास लगने वाले मेले में डटे रहे। इन्होंने तैयारियों को अंतिम रुप दिलाया। सीडीओ पूर्ण बोरा ने भी मेला स्थल का निरीक्षण करते हुए जरुरी सुझाव जिला पंचायत के अभियंताओं को दिए।
मेले में गंगा घाट पर शुक्रवार को गंगा के पानी में बैरिकेडिंग करने का काम पूरा कर लिया गया। हालांकि जलस्तर में इजाफा होने से काफी दिक्कतें हुई। क्योंकि बृहस्पतिवार को गंगा के जलस्तर में कमी आ गई थी। शुक्रवार को बढ़ा तो गंगा घाट के इंतजामों में फेरबदल करना पड़ गया। बता दें कि इस बार गंगा स्नान मेले में पांच लाख से भी अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना बनी हुई है। अबकी बार उद्घाटन से एक दिन पहले ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी हो गया। शुक्रवार को तमाम लोग भैंसा बुुग्गी और ट्रैक्टर ट्राली लेकर पहुंचे। जिन्होंने मेले में उपयुक्त जगह ढूंढते हुए अपना डेरा जमा लिया।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बना बड़ा पंडाल
इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर विशेष जोर रहेगा। इसी लिहाज से पंडाल को बड़ा करके बनाया गया है। जिसमें एक हजार लोग आराम से बैठ सकते हैं। पंडाल में मंच भी काफी बड़ा बनाया गया है।