फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganga's water level increased, land cut started

गंगा का जलस्तर बढ़ा, जमीन का कटान शुरू

Fri, 16 Sep 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Ganga's water level increased, land cut started
नांगलसोती के गांव गौसपुर में कटान करती गंगा नदी। - फोटो : NAZIBABAD
गंगा का जलस्तर बढ़ा, जमीन का कटान शुरू
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र में बारिश होने से गंगा नदी और मालन नदी उफान पर हैं। गौसपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कृषि भूमि का कटान शुरू हो गया है। नदी का जलस्तर इतना बढ़ा कि कटान क्षेत्र के अस्थायी तटबंधों की बल्लियां भी डूब गईं। तटबंधों के ऊपर से नदी का पानी गुजरता देख ग्रामीण कटान को लेकर चिंतित हैं।
नांगलसोती के गांव गौसपुर में गंगा नदी पिछले एक दशक से कटान कर रही है। शुक्रवार को गंगा नदी का जलस्तर इतना बढ़ा कि कटान क्षेत्र में बने अस्थायी तटबंध और उसकी बल्लियां भी पानी में डूब गईं। नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीण भूपेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान राजेश सिंह, नरेश कुमार, पीतम सिंह का कहना है कि सिंचाई विभाग की ओर से कटान रोकने के लिए 19 अस्थायी तटबंध बनाए गए हैं, लेकिन गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने पर ग्रामीणों की चिंताएं भी बढ़ जाती है। शुक्रवार को गंगा नदी ने कई किसानों कृषि भूमि का कटान किया। नदी का जलस्तर बढ़ने से कटान क्षेत्र में कई मिट्टी के टीलों में दरारें आ गईं।
विज्ञापन

उधर, मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से पूंडरीकला-बरमपुर संपर्क मार्ग से जुड़े एक दर्जन गांवों का संपर्क एक दूसरे से कट गया है। नदी के एक ओर पूंडरीखुर्द, पूंडरीकला, बरकातपुर, सबलपुर बीतरा तथा दूसरी ओर ताहरपुर, पाडली, पाडला, बरमपुर, रायपुर, मुअज्जमपुर आदि गांव एवं कस्बा किरतपुर हैं। इस गांवों को जोड़ने के लिए मालन नदी पर अस्थायी पुल बनाया गया था, जो बरसात में टूट गया था। वर्तमान में ग्रामीण नदी से होकर गुजर कर आवागमन कर रहे थे, लेकिन शुक्रवार को मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से इन गांवों का एक दूसरे से संपर्क कट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य दिनों से चार फीट पानी बढ़ा
गांव गौसपुर के कटान क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर सामान्य दिनों से चार फीट बढ़ गया। सामान्य दिनों में नदी का जलस्तर कटान क्षेत्र में बनाए गए। अस्थायी तटबंधों से नीचे रहता है, लेकिन शुक्रवार को तटबंधों से करीब पांच फीट ऊपर से गंगा नदी का पानी गुजरा। गंगा नदी अस्थायी तटबंधों से करीब 40 मीटर आगे की ओर कृषि भूमि का कटान कर रही है, जिससे ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed