फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganga river changed its direction, situation became normal as it flowed towards the embankments

Bijnor News: गंगा नदी ने रुख बदला, तटबंधों की ओर बहने से स्थिति सामान्य हुई

Wed, 27 Aug 2025 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 27 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Ganga river changed its direction, situation became normal as it flowed towards the embankments
नांगलसोती-लालपुर सोजिमल के कटान क्षेत्र में घटा गंगा  का जलस्तर।
नांगलसोती। लालपुर सोजिमल क्षेत्र में गंगा नदी का कहर कम हो गया है। दो सप्ताह से लगातार कटान कर रही गंगा नदी ने रविवार को रुख बदला।
विज्ञापन

सोमवार और मंगलवार को गंगा नदी ने लालपुर सोजिमल में मामूली कृषि भूमि का कटान किया। फिलहाल गंगा नदी की मुख्य धारा पुल के नजदीक रेलवे द्वारा बनाए गए पत्थरों के तटबंध की ओर मुड़ गई है, जिससे कृषि भूमि को कटान नहीं हो रहा। कटान क्षेत्र में तैनात लेखपाल नूरेन अली ने बताया कि गंगा नदी की मुख्य धारा में दो फाड़ होने से किसानों को राहत मिली है। वे लगातार गंगा कटान क्षेत्र में निगाह रखे हुए है।
उधर, सांसद चंद्रशेखर ने साहनपुर चेयरममैन खुर्शीद मंसूरी, भीमसेन हल्दिया, रजत कुमार, फहीम अंसारी, धर्मराज हल्दिया के साथ कटान क्षेत्र का दौरा किया। सांसद पीड़ित किसानों से मिले और उनकी भूमि व बर्बाद फसलों का मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गंगा नदी से 500 बीघा कृषि भूमि का हुआ कटान
नांगलसोती। गंगा नदी ने लालपुर सोजिमल क्षेत्र में करीब 500 बीघा कृषि भूमि का कटान किया है। बरसात में गंगा नदी 150 मीटर तक कटान कर चुकी है। नदी किनारे आम के दो बाग के करीब 250 पेड़ कटान की भेंट चढ़ गए। 100 किसानों की कृषि भूमि के कटान का अनुमान है। राजस्व टीम आंकलन कर जल्द रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे करा रहा कटान सुरक्षा का कार्य
नजीबाबाद। गंगा नदी का रुख बदलने और जलस्तर कम होने पर रेलवे ने कटान सुरक्षा का कार्य शुरू कर दिया है। रेल लाइन के नजदीक पहुंचे गंगा नदी के कटान क्षेत्र में जेसीबी से कटान सुरक्षा का कार्य किया जा रहा है। पत्थरों के तटबंध भी बनाए जा रहे हैं।

कटान से टूट गई आईओसी की भूमिगत पाइपलाइन
नजीबाबाद। गंगा नदी के कटान से इंडियन ऑयल डिपो की भूमिगत पाइपलाइन टूट चुकी है। घटना के बाद पानीपत की रिफाइनरी से नजीबाबाद ऑयल डिपो को होने वाली डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति बंद कर दी गई। भूमिगत पाइपलाइन से फिर से डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति शुरू होने में लंबा समय लगने की उम्मीद है।

नांगलसोती-लालपुर सोजिमल के कटान क्षेत्र में घटा गंगा  का जलस्तर।

नांगलसोती-लालपुर सोजिमल के कटान क्षेत्र में घटा गंगा  का जलस्तर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed