{"_id":"62ed52fe61a3a147103b1302","slug":"ganga-has-cut-40-meters-of-road-from-the-bridge-bijnor-news-mrt599995998","type":"story","status":"publish","title_hn":"भयावह हुए हालात: गंगा पुल से 40 मीटर तक हुआ कटान, चिंता में किसान, कही हो न जाए बड़ा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भयावह हुए हालात: गंगा पुल से 40 मीटर तक हुआ कटान, चिंता में किसान, कही हो न जाए बड़ा नुकसान
Sat, 06 Aug 2022 09:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 09:26 AM IST
सार
Ganga Bridge: गंगा पुल पर हालात और भयावह होते जा रहे हैं। गंगा पुल से करीब 40 मीटर तक कटान हो चुका है, जिससे किसान चिंता में हैं। ऐसे में कही बड़ा नुकसान न हो जाए।
विज्ञापन
गंगा पुल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
Ganga Bridge: हस्तिनापुर गंगा पुल के निकट धंसी सड़क का बंद हुआ मरम्मत कार्य चौथे दिन भी शुरू नहीं हो सका। सड़क का कटान बढ़ता जा रहा है, जो अब तक करीब 40 मीटर तक हो चुका है। गंगा की धारा लगातार जिला बिजनौर की सीमा की तरफ कटान कर रही है। गंगा पुल के अपस्ट्रीम में करीब दो किलोमीटर पहले गंगा की धारा तेजी से कटान कर रही है, जिसके चलते किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा व दिल्ली आदि राज्यों व जिला बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, अमरोहा, हापुड़ आदि के यात्रियों के आम आवागमन के लिए हस्तिनापुर व जलीलपुर के बीच बने गंगा पुल पर शनिवार दोपहर से आवागमन बंद हैं। शनिवार दोपहर को पुल के निकट गंगा के कटान से सड़क कट गई थी। तब से लगातार कटान से सड़क धीरे-धीरे गंगा के पानी के साथ बहती जा रही है।
विज्ञापन
रविवार को लोक निर्माण विभाग मेरठ ने सड़क की मरम्मत करने के लिए पानी की धार की दिशा बदलने के प्रयास शुरू किए थे। गंगा में बल्ली व रेत के बोरे आदि लगाकर पानी की दिशा बदलने के प्रयास शुरू किए थे, लेकिन गंगा के उफान और तेज बहाव के चलते सारे प्रयास धरे रह गए और जो बल्ली बोरे लगाए थे, गंगा उन्हें भी बहाकर अपने साथ ले गई। तभी से कटान रोकने और सड़क मरम्मत का काम रुका हुआ है। गंगा लगातार कटान कर रही है, जिसके चलते गंगा पर बने पुल और सड़क के बीच अब करीब 40 मीटर का फासला बन चुका है। यही नहीं यह कटान अभी भी तेजी से जारी है। जिसके चलते आने वाले समय में नुकसान ज्यादा हो सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ये कैसी मां: क्रूरता की हदें पार, प्रेमी के साथ मिलकर अपने लाल को उतारा मौत के घाट, सच जानकर अफसर भी हैरान
बिजनौर की सीमा की ओर लगातार कटान, किसान चिंतित
गंगा हस्तिनापुर पुल के निकट लगातार बिजनौर की तरफ कटान कर रही हैं, जिसे रोक कर लोक निर्माण विभाग सड़क मरम्मत करने की योजना बना रहा है। पुल के निकट वाले स्थान पर सबका ध्यान है, मगर पुल के अपस्ट्रीम में करीब दो किलोमीटर पहले बिजनौर बैराज की ओर जलीलपुर के गांव सीकरी व रायपुर खादर के सामने गंगा तेजी से बिजनौर की सीमा की तरफ कटान कर रही है। उस पर किसी का ध्यान नहीं है। किसान हरविंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह, राम सिंह, जगमिंद्र सिंह, कल्याण सिंह आदि ने मांग की हैं कि पुल के अपस्ट्रीम में कटान वाले स्थान पर तटबंध बनाया जाए। गंगा के कटान से किसान चिंतित हैं।