फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganga barrage will not be organized on Chhath Puja

छठ पूजा पर गंगा बैराज पर नहीं होगा कार्यक्रम

Thu, 19 Nov 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ganga barrage will not be organized on Chhath Puja
बिजनौर। छठ पूजा पर जिले में गंगा किनारे कोई कार्यक्रम नहीं होगा। कोरोना वायरस के चलते इस पर रोक रहेगी। चीनी मिल के पास कुटिया कॉलोनी में लोग छठ पूजा करेंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बिजनौर में करीब 100 से ज्यादा लोग छठपूजा पर पूजा अर्चना करते हैं। व्रत रखकर सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की दीर्घायु की कामना करते हैं। हर साल पूर्वी क्षेत्र के लोग इस त्योहार को मनाते हैं। ये वे लोग हैं जो बाहर से आकर बिजनौर में बसे हैं। कई साल से इन लोगों ने गंगा बैराज पर भी पूजा अर्चना का कार्यक्रम शुरू कर दिया है। सूर्योदय होने से पहले गंगा किनारे पूजा पाठ करके त्योहार को मनाते हैं। लेकिन कोरोना वायरस के चलते इस बार गंगा किनारे होने वाले कार्यक्रम पर रोक लगा दी गई है। वहां किसी तरह की भीड़ इकट्ठा नहीं होगी। कोई कार्यक्रम भी नहीं होने दिया जाएगा। लोग अपने घरों में ही छठ पूजा का कार्यक्रम मनाएंगे।
विज्ञापन

छठ का त्योहार मनाने वाले मृत्युंजय के मुताबिक बृहस्पतिवार को व्रत रखकर छठ मैया की पूजा की जाएगी। खीर, पूरी व सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाएगा। अगले दिन गंगा घाट पर सूर्यास्त होने पर पूजा की जाती है। लेकिन इस बार उन्होंने अपने घरों पर ही इस त्योहार को मनाने का निर्णय लिया है। कुटिया कॉलोनी में सभी लोग मिलकर इस त्योहर को मनाएंगे। एसडीएम विक्रमादित्य सिंह के मुताबिक गंगा घाट पर छठ पूजा पर कोई कार्यक्रम नहीं होगा। कोरोना वायरस के चलते गंगा घाट पर भीड़ नहीं लगने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed