फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gang involved in illegal arms trade busted, eight arrested

Bijnor News: अवैध असलहा की खरीद फरोख्त करने वाला गिरोह पकड़ा, आठ गिरफ्तार

Tue, 10 Mar 2026 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Gang involved in illegal arms trade busted, eight arrested
बिजनौर। पुलिस ने अवैध असलहा की खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह को दबोच लिया है। तमंचा और पिस्टल बनाने वाले मुख्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जो अमरोहा जनपद का रहने वाला है। पकड़े गए आठ आरोपियों के पास से 11 तमंचे, छह पिस्टल, कारतूस और उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को एएसपी देहात प्रकाश कुमार ने प्रेस वार्ता में अवैध शस्त्र निर्माण और तस्करी करने वाले गिरोह के आठ लोगों को पकड़ लिए जाने का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि तमंचे और पिस्टल बनाने वाला आरोपी आरिफ नौगांवा सादात अमरोहा का रहने वाला है जोकि तीन से पांच हजार रुपये में तमंचा गिरोह के सदस्यों को बेचता था। जबकि पिस्टल की कीमत 30 हजार थी, ये आरोपी तीस हजार में पिस्टल खरीदकर 40 से 50 हजार में बेच देते थे। बताया कि नूरपुर, धामपुर और स्योहारा थाने की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को पकड़ा गया है। तमंचा बनाने वाला आरोपी आरिफ पहले भी अमरोहा में जेल जा चुका था। उसका आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ धामपुर अभय कुमार पांडे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


अस्पताल संचालक की हत्या के बाद खुली गिरोह की परतें
नगीना में पांच मार्च को अस्पताल संचालक राजकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें शूटर विकास को पकड़ा गया तो उसने धामपुर के राजन से तमंचा खरीदने की बात कही थी। पुलिस ने हत्या के आरोपियों के साथ साथ ही राजन को भी जेल भेज दिया था। मगर उस वक्त राजन ने तमंचा बेचने और बनाने वाले का राज उगल दिया था। जिसके चलते पुलिस ने इस पूरे गिरोह को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए गिरफ्तार
-ललित कुमार निवासी तंगरौला थाना नूरपुर
-सीवांत निवासी गांव हसपुरा हरकिशनपुर
-अमीरूद्दीन उर्फ आरिफ निवासी नई बस्ती नौगांवा सादात अमरोहा
-विनीत कुमार निवासी गांव जैतरा धामपुर
-शमीम उर्फ माइकल निवासी गांव उमरी कलां थाना कांठ मुरादाबाद
-नबील निवासी मोहल्ला मिल्कियान स्योहारा
-शादमान निवासी मोहल्ला नई बस्ती कांठ
-जुल्फकार निवासी गांव जमापुर स्योहारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed