फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   G-20 meeting in Nainital, traffic will be diverted in Bijnor

Bijnor News: नैनीताल में जी-20 की बैठक, बिजनौर में ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

Wed, 29 Mar 2023 01:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 29 Mar 2023 01:26 PM IST
सार

उत्तराखंड के जनपद नैनीताल के कस्बा रामनगर क्षेत्र में जी-20 सम्मेलन प्रस्तावित है। सम्मेलन में अनेक देशों के विशिष्ट लोग प्रतिभाग करेंगें। जिसके चलते राष्टीय राजमार्ग 74 पर जसपुर की ओर भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

विज्ञापन
G-20 meeting in Nainital, traffic will be diverted in Bijnor
अफजलगढ़ में बादीगढ़ चौराहा एवं अल्हेपुर बॉर्डर पर लगी पिकेट का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी

विस्तार

उत्तराखंड के जनपद नैनीताल के कस्बा रामनगर क्षेत्र में जी-20 सम्मेलन प्रस्तावित है। सम्मेलन में अनेक देशों के विशिष्ट लोग प्रतिभाग करेंगें। जिसके चलते राष्टीय राजमार्ग 74 पर जसपुर की ओर भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

विज्ञापन


शिखर सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाले विभिन्न देशों के विशिष्ट व्यक्ति चार्टर प्लेन से पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरेंगे, उसके बाद बसों से रुद्रपुर, गदरपुर, केलाखेड़ा, बाजपुर एवं बरहैनी से होते हुए लगभग 70 किमी की दूरी तय करने के बाद रामनगर नैनीताल की सीमा में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: अब 30 जून तक करा सकेंगे पैन को आधार कार्ड से लिंक, कल से फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते जनपद उधमसिंह नगर के आगमन पर यातायात व्यवस्था को सुचारु चलाने के लिए संपूर्ण रूट को 6 जोन व 02 सुपर जोन में बांटा गया है। जिसमें अफजलगढ़ बाॅर्डर पर बैरियर लगाकर ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था की गई है।

भारी वाहन जो अफजलगढ़ से उधमसिंह नगर की ओर जाएंगे, उन्हें धामपुर से नहटौर मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। जो भारी वाहन अफजलढ़ से उधमसिंह नगर की ओर जाएंगे उनको भूतपुर चौराहे सेमुरादाबाद की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। इस संबंध में कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नेशनल हाइवे 74 पर कोई भी भारी वाहन जसपुर की ओर नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed